Hanuman Chalisa
Fri, 23 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kapil Sharma, Sunil Grover, Monica Castellino

शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए कपिल शर्मा लेंगे एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस का सहारा

कपिल शर्मा
सुनील ग्रोवर से पंगा होने के बाद कपिल शर्मा की लोकप्रियता में भारी गिरावट देखने को मिली है। अब कई लोगों ने कपिल का शो देखना बंद कर दिया है। कुछ कलाकारों ने भी कपिल का साथ छोड़ दिया है जिसका सीधा असर 'द कपिल शर्मा' की टीआरपी पर दिखाई दे रहा है। खबर है कि टीआरपी बहुत नीचे आ गई है। 
 
गिरी हुई टीआरपी को उठाने के लिए कपिल अब एक एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस का सहारा लेने जा रहे हैं। कामसुंदरी और नो मैन अलाउड जैसी एडल्ट फिल्म कर चुकी मोनिका कैस्टेलिनो जल्दी ही कपिल के शो से जुड़ने वाली हैं। वे कपिल की टीम की स्थाई सदस्य होंगी। यूं भी महिला कलाकार की कमी इस शो में महसूस की जा रही है और कपिल अब ग्लैमर का तड़का लगाने जा रहे हैं। 
 
देखने वाली बात होगी कि कपिल का यह नया दांव कितना कारगर साबित होता है। क्या कपिल को अपनी काबिलियत पर यकीन नहीं रहा है जो वे एडल्ट एक्ट्रेस के जरिये दर्शकों को खींचने की कोशिश कर रहे हैं? 
ये भी पढ़ें
बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, बाहुबली 3 बना सकते हैं राजामौली