Daily Horoscope
✕

कपिल देव की फोटोकॉपी बने रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां

Updated: मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (00:01 IST)
रणवीर सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसका मुख्य कारण उनकी आने वाली फिल्म '83' को बताया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस भी बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले रणवीर ने कपिल देव के लुक में अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। इस फोटो में रणवीर हूबहू कपिल देव की तरह ही दिखाई दे रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि रणवीर सिंह फिल्म '83' में भारतीय क्रिकेट टीम के पुर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है, जो कि इस फिल्म का एक भाग है जिसमें रणबीर सिंह टुनब्रिज वेल्स मैदान पर कपिल देव के प्रतिष्ठित 'नटराज पोज' में नजर आ रहे हैं। 
 
विश्व कप 1983 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए इस ऐतिहासिक क्रिकेट मैच में पूर्व कप्तान कपिल देव ने पहली बार टीम इंडिया को विश्व कप की ट्रॉफी दिलवाई थी। यह मैच इतिहास के सबसे यादगार मैचों में से एक है और एक ऐसा मैच, जो उस समय किसी भी चैनल द्वारा न तो प्रसारित किया गया था और न ही रिकॉर्ड किया गया था।
 
रणवीर सिंह ने इस फिल्म में कपिल देव का किरदार बखूबी निभाया है। उनका लुक और मेकअप देखने लायक है। रणवीर हूबहू कपिल देव जैसे दिख रहे हैं और उनकी मेकअप टीम को इस काम के लिए इस बात का धन्यवाद तो बनता ही है। रणवीर के चेहरे से लेकर उनके बाल, मूंछें सबकुछ कपिल जैसा ही दिखाई दे रहा है। 
 
फिल्म में रणवीर सिंह संग दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, दिनकर शर्मा, जतिन सरना, हार्डी संधू, निशांत दहिया और पंकज त्रिपाठी हैं। यह फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होगी।

Show comments

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

अदिति राव हैदरी ने बताया जिंदगी का फलसफा, मणि रत्नम के साथ काम करने को बताया टर्निंग पॉइंट

विद्युत जामवाल ने 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलक, आंखों में आए आंसू, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख