शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut shares hot bikini photo viral on social media
Written By
Last Modified: बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (17:22 IST)

कंगना रनौट ने शेयर की बोल्ड बिकिनी तस्वीर, यूजर्स बोले- क्या ये है हमारी संस्कृति

कंगना रनौट ने शेयर की बोल्ड बिकिनी तस्वीर, यूजर्स बोले- क्या ये है हमारी संस्कृति - kangana ranaut shares hot bikini photo viral on social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार वह लेटेस्ट तस्वीर के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कंगना रनौट ने हाल ही में अपनी एक बोल्ड बिकिनी तस्वीर शेयर की है।

 
कंगना रनौट की यह थ्रोबैक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कंगना बिकिनी पहने समंदर किनारे बैठीं धूम का आनंद लेती नजर आ रही हैं। 
 
कंगना रनौट ने बताया कि ये तस्वीर उनकी मैक्सिको ट्रिप की है। उन्होंने ये भी बताया कि ये जगह उन्हें अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा उत्साहित कर देने वाली लगी। कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'मैक्सिको मेरे लिए काफी एक्साइटिंग जगह रही है। जगह सुंदर है लेकिन बिल्कुल अनप्रिडिक्टेबल। ये तस्वीर मेक्सिको के Tulum से है।
 
कंगना की यह तस्वीर तहलका मचा रही है। कई लोग इस तस्वीर तारीफ कर रहे हैं तो कई ने एक्ट्रेस को संस्कृति का पाठ पढ़ाया। कंगना कई बार संस्कृति व परंपरा को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर रखती नजर आती हैं। इस बार फैंस ने उन्हें संस्कृति की याद दिलवाई। 
 
एक यूजर ने लिखा, लो साड़ी से बिकिनी.. मोदीजी क्या कहेंगे। क्या ये है हमारी संस्कृति। कंगना ने लंबे समय बाद ऐसा बोल्ड लुक शेयर किया है। हालांकि पहले कई बार वह खुद ऐसी हॉट तस्वीर को शेयर कर चुकी हैं।
 
पिछले लंबे समय से कंगना रनौट अपने बयानों को लेकर छाई रहती हैं। हाल में ही उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर बयान दिया। जहां उन्होंने दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा। वर्क फ्रंट पर कंगना रनौट फिल्म थलाइवी में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह तेजस में भी एक पायलट की भूमिका निभाते दिखेंगी। 
 
ये भी पढ़ें
मिलिंद सोमन का 'नोज-रिंग और बिंदी' लुक हो रहा वायरल, 'पौरशपुर' में निभाएंगे यह किरदार