सोमवार, 30 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut ekta kapoor and karan johar to get padma shri on 8 november
Written By
Last Modified: बुधवार, 3 नवंबर 2021 (13:33 IST)

पद्मश्री अवॉर्ड से इस दिन सम्मानित होंगे करण जौहर, कंगना रनौट और एकता कपूर

पद्मश्री अवॉर्ड से इस दिन सम्मानित होंगे करण जौहर, कंगना रनौट और एकता कपूर - kangana ranaut ekta kapoor and karan johar to get padma shri on 8 november
फिल्ममेकर करण जौहर, एकता कपूर और बॉलीवुड की टेलेंटेड एक्ट्रेस कंगना रनौट को अपने-अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना है। इसकी घोषणा पिछले साल ही हो गई थी।

 
कंगना, एकता और करण जौहर को 8 नवंबर को नई दिल्ली में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। खबरों के अनुसार यह एक गवर्नमेंट फंक्शन है और सभी विनर्स को इन्विटेशन भेज दिया गया है। इस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
 
जब‍ विनर्स की घोषणा हुई थी तब कंगना ने कहा था, मैं इस खबर को सुनने के बाद से काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं हमारे देश को धन्यवाद कहती हूं जिन्होंने मुझे इस बड़े अवॉर्ड से सम्मानित होने का मौका दिया। मैं अपना ये अवॉर्ड हर एक महिला को डेडिकेट करना चाहती हूं जो सपने देखने की हिम्मत करती हैं। हर मां, हर बेटी को, हर महिला को मैं ये अवॉर्ड डेडिकेट करूंगी।
 
बता दें कि कंगना को हाल ही में बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। कंगना को फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' में उनके अभिनय के लिए यह पुरस्कार मिला था। कंगना रनौट को चौथी बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
 
ये भी पढ़ें
कैटरीना और इसाबेल कैफ का 'स्वैग वाला लुक', तस्वीर वायरल