biodatamaker
✕

कंगना रनौट की 'धाकड़' 20 मई को होगी रिलीज, कंगना और अर्जुन की भिड़ंत होगी देखने लायक

Updated: गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (17:05 IST)
कंगना रनौट स्टारर, धाकड़ के टीज़र में, अभिनेत्री को एक बदमाश जासूस के रूप में दिखाया गया है, जो दुश्मनों से मुकाबला करते हुए और अपने ही खेल में उन्हें हराते हुए अपने एक्शन स्किल्स का प्रदर्शन करती है। एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने और एक तूफान खड़ा करने के लिए अभिनेत्री ने अलग-अलग अवतार धारण करती हैं। फिल्म के विशाल पैमाने को हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स के साथ प्रदर्शित किया गया है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस शैली में बनाई गई फिल्मों के बराबर हैं। इसके अलावा, अभिनेत्री ने कई मार्शल आर्ट रूपों और युद्ध तकनीकों को सीखा है। एजेंट अग्नि बनने के लिए उन्होंने हैंड टू हैंड कॉमबैट सीखा है। 
इस एक्शन फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और शाश्वत चटर्जी के साथ-साथ कई पावर पैक्ड कलाकारों की टुकड़ी है। अर्जुन रामपाल विलन की भूमिका निभा रहे हैं और उनका विलन मोड काफी इंट्रेस्टिंग होने वाला है और इसके लिए उन्होंने अपने लुक पर भी खासा काम किया है। अभिनेता ने एक्शन सीन्स को परफेक्ट दिखाने के लिए महीनों तक कड़ी मेहनत भी की है। इतना ही नहीं, कंगना और अर्जुन रामपाल के बीच की केमिस्ट्री को दर्शकों के एक्ससाइटमेन्ट के लिए और भी मज़ेदार बनाया गया है। उनकी भिड़ंत बड़े पर्दे पर देखने लायक है। 
 
अर्जुन को इस फिल्म में दिव्या दत्ता का साथ मिल रहा है जो अपने ग्रे शेड्स के किरदारों के लिए भी जानी जाती हैं। दिव्या को एक ऐसे अवतार में देखा जाएगा जो उनकी अभिनय क्षमता के एक अनदेखे पार्ट को उजागर करेगा। बुडापेस्ट, मुंबई और भोपाल में फिल्माई गई इस फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म को बड़ा और ग्रैंड बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। स्लीक और हाई-बजट एंटरटेनर को पुरस्कार विजेता जापानी सिनेमैटोग्राफर टेटसुओ नागाटा ने शूट किया है और एक्शन कोरियोग्राफी को एक आउट-ए-आउट इंटरनेशनल क्रू द्वारा डिजाइन किया गया है। टीज़र इस बात का प्रमाण है कि यह फिल्म उसी लीग में है जिस तरह से हाल के दिनों में किसी भी अंतरराष्ट्रीय जासूस एक्शन फिल्म होती है।
 
कंगना कहती हैं, 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की सफलता के साथ, मुझे उस फिल्म में एक्शन सीन्स को करने के लिए बेहद प्यार और प्रशंसा मिली। हमारे सिनेमा में, शायद ही कभी हीरोइनों को वास्तविक अर्थों में एक्शन सीन्स का प्रदर्शन करने का मौका मिला है। जब धाकड़ मेरे रास्ते में आई, तो मुझे यह देखकर खुशी हुई कि किसी ने एक हार्डकोर कमर्शियल फिल्म में एक महिला को एक्शन हीरोइन के रूप में देखने की हिम्मत की है। मैं पूरी तरह से इसके लिए तैयार हूँ। इसमें सब कुछ है जो एक अच्छी कमर्शियल फिल्म में होता है।' 
 
निर्माता दीपक मुकुट कहते हैं, 'यह वह फिल्म है, जिससे हमें उम्मीद है कि यह एक स्टैंडर्ड बनाएगी किकैसे बॉलीवुड में महिलाओं के नेतृत्व वाले एक्शन को कैसे डिजाइन किया जाना चाहिए। हर मायने में, हम एक स्लीक और आकर्षक एक्शन थ्रिलर चाहते थे और हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार थे। बस इसे पूरे उत्साह और पूरे दिल से बनाएं। फिल्म में एक संवेदनशील विषय है और मैं इसकी सराहना करता हूं कि इसे स्क्रीन पर इस तरह प्रस्तुत किया गया है। यह मनोरंजक और एक रोलरकोस्टर सवारी है जिसे बनाने में मुझे बहुत मजा आया।”
 
निर्देशक रजनीश रज़ी घई का मानना है, “इस कैरेक्टर का निर्माण करते समय, हम स्पष्ट थे कि एजेंट अग्नि को इस तरह होना है। हमने उनके जैसा उत्साही और बोल्ड कोई कैरेक्टर देखा ही नहीं। हमारे साथ कंगना जैसा कोई व्यक्ति होना आश्वस्त करने वाला था, जिसने न केवल अपने कैरेक्टर के लुक पर काम किया, बल्कि धाकड़ के लिए एकदम सही फॉर्म में आने के लिए पूरी कोशिश की। उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग की है। जब हमने उन्हें हर एक एक्शन पीस को आसानी से करते हुए देखा, तो हम सभी और भी उत्साहित हो गए।”
 
धाकड़ रजनीश रज़ी घई द्वारा निर्देशित और दीपक मुकुट और सोहेल मकलाई द्वारा निर्मित है। सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कमल मुकुट, सोहेल मकलाई प्रोडक्शंस और एसाइलम फिल्मों के सहयोग से प्रस्तुत, धाकड़ 20 मई, 2022 को रिलीज़ होने की उम्मीद है।

Show comments

रकुल प्रीत सिंह की मस्टर्ड येलो साड़ी ने लूटी महफिल, रॉयल ब्लाउज और गोल्ड झुमकों में दिखीं अप्सरा

‘रामायण’ के म्यूजिक पर एआर रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

'मैं फक्र से कहता हूं... दिमागी नक्सल हूं', जामिया प्रदर्शन के बीच नसीरुद्दीन शाह के तीखे बोल, छात्रों का किया समर्थन

भारत का इतिहास और संस्कृति दुनिया तक पहुंचाएगी ‘रामायण’, 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी नमित मल्होत्रा की फिल्म

'रामायण' का लॉस एंजिलिस के एकेडमी थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर, दर्शकों ने बताया भव्य सिनेमाई अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख