खबरों के अनुसार यूएस ट्रिप से लौटने के बाद कमल हासन को हल्की खांसी ती। इसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया, जो पॉजिटिव आया। वह इस समय आइसोलेशन में हैं।
அமெரிக்கப் பயணம் முடிந்து திரும்பிய பின் லேசான இருமல் இருந்தது. பரிசோதனை செய்ததில் கோவிட் தொற்று உறுதியானது. மருத்துவமனையில் தனிமைப்படுத்திக் கொண்டுள்ளேன். இன்னமும் நோய்ப்பரவல் நீங்கவில்லையென்பதை உணர்ந்து அனைவரும் பாதுகாப்பாக இருங்கள்.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) November 22, 2021
कमल हासन ने ट्वीट करते हुए लिखा, यूएस ट्रिप से लौटने के बाद हल्की खांसी हुई। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मैं अस्पताल में आइसोलेट हूं। इस बात को समझें कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। सभी सुरक्षित रहें।
कमल हासन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगी हैं। कमल हासन ने साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अच्छा नाम कमाया है। कमल हासन मक्कल नीधि माईम (एमएनएम) पार्टी के संस्थापक है।