suvichar
✕

होली के मौके पर काजोल ने दिया पानी बचाने का संदेश, यूजर्स ने लगाई क्लास

Updated: शनिवार, 19 मार्च 2022 (12:56 IST)
देश में 18 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को होली की बधाई थी। होली के मौके पर काजोल ने भी एक वीडियो शेयर किया, लेकिन इसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
 
दरअसल, इस वीडियो में काजोल लोगों से होली पर पानी बचाने की अपील करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं, सभी को होली की शुभकामनाएं, पानी बचाइए और सुरक्षित होली खेलिए। 
 
काजोल के होली के मौके पर पानी बचाने की अपील करने से यूजर्स भड़क गए और उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। कोई काजोल के पानी में डांस करते हुए वीडियो शेयर कर रहा है तो किसी ने उनके पति अजय देवगन को भी लपेट लिया है। यूजर्स का कहना है कि सारा ज्ञान हिन्दू त्यौहारों पर ही देना होता है।
 
एक यूजर ने लिखा, इस बार होली पे सेव वाटर के ज्ञान का बीड़ा काजोल ने उठाया है। हर साल गुटके के दाग को सार्वजनिक जगहों से हटाने के लिए 1200 करोड़ रुपये और करोड़ों लीटर पानी व्यर्थ जाता है। तो गुटकों का प्रचार करके पैसे कमाना भी उचित नहीं है, ज्ञान सर्वप्रथम घर मे बांटो फिर दुनिया मे।
 
एक अन्य यूजर ने लिखा, काजोल जी अपना ज्ञान ना ही दें तो ज्यादा अच्छा है, बाकी त्योहार पर भी कुछ बोलें। आपके पति तो खुद लोगों की जुबान केसरी कर रहे हैं। सिर्फ होली ही मिलती हे क्या बॉलीवुड वालो को? 
 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख