Hanuman Chalisa

धमाका... जॉन अब्राहम की इस सुपरहिट फिल्म का बनेगा दूसरा भाग?

15 अगस्त 2018 को रिलीज हुई फिल्म 'सत्यमेव जयते' की पूरी टीम एक बार फिर साथ में नजर आई है। हालांकि यह टीम इस फिल्म के डायरेक्टर मिलाप जवेरी के जन्मदिन के मौके पर साथ आई थी। पूरी टीम के एक साथ आने से यह अनुमान लगाए जा रहे हैं कि शायद जल्द ही इस हिट फिल्म के सीक्वल का ऐलान हो सकता है। 
 
फिल्म सत्यमेव जयते मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी थी और इस फिल्म को भूषण कुमार और निखिल आडवानी ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में बेहतरीन डायलॉग्स के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर था। 90 के दशक के अनुरूप बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अपोजिट आयशा शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आई थी। आयशा ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 
 
फिल्म 'सत्यमेव जयते' के रिलीज होने के महीनों बाद भी फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर्स के बीच की बॉन्डिंग बनी हुई है। यही वजह है कि डायरेक्टर मिलाप जवेरी के जन्मदिन के मौके पर जॉन अब्राहम, भूषण कुमार, निखिल आडवाणी, नोरा फतेही सहित कई एक्टर्स पहुंचे।
 
प्रोड्यूसर भूषण कुमार अपनी पत्नी दिव्या खोसला के साथ आए, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया, आदित्य रॉय कपूर और रितेश देशमुख मिलाप के जन्मदिन का जश्न मनाने पहुंचे। 
 
फिलहाल जॉन अब्राहम अपनी अगली फिल्म 'बाटला हाउस' की शूटिंग में व्यस्त है जो अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज होगी। इस फिल्म में जॉन जिस पुलिसवाले का रोल करेंगे उसके नाम 70 एनकाउंटर, 30 मामलों में 22 को सजा दिलवाने और 9 वीरता पुरस्कार पाने के रिकॉर्ड है। 

Show comments

बचपन से इस गंभीर बीमारी से लड़ रही थीं 'कुछ कुछ होता है' कि छोटी अंजलि, सालों बाद बयां किया दर्द

परेश रावल ने बताया कैसे उनकी कहानी बनी 'OMG 2', लेकिन क्रेडिट किसी और को मिला

क्या '3 इडियट्स' में आमिर खान का किरदार सोनम वांगचुक से था प्रेरित? सालों बाद सामने आया सच

The Odyssey Review: देखने लायक है या नहीं क्रिस्टोफर नोलन की मूवी, रामायण और अशोक से क्या है कनेक्शन?

उड़ने की आशा में 7 साल का महा-लीप: बिखर जाएगी सचिन और सायली की गृहस्थी?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख