dharma sangrah
✕

जॉन अब्राहम का 'रॉ' लुक हुआ वायरल

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (17:45 IST)
धमाकेदार एक्शन करने वाले एक्टर जॉन अब्राहम लगातार हिट फिल्में दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि जॉन कोई कॉमेडी या सिर्फ एक्शन से भरपूर फिल्में नहीं, बल्कि देश से जुड़ी फिल्में दे रहे हैं। फैंस उनको इस जॉनर में भी पसंद कर रहे हैं और जॉन छा रहे हैं।
 
उनकी आखिरी फिल्म थी 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण'। इसके बाद अब वे फिल्म कर रहे हैं 'रॉ' (रोमियो-अकबर-वॉल्टर)। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और जॉन इससे बहुत खुश हैं। फिल्म में उनका किरदार काफी अलग होने वाला है। वे एक जासूस बने हैं। फैंस को जानकर अच्छा लगेगा कि फिल्म में उनका लुक भी बहुत अलग और खास है।
 
हाल ही में जॉन का फिल्म से नया लुक सामने आया है। यह लुक उनके अब तक के लुक्स से काफी अलग है। हालांकि जॉन ने कोई तस्वीर शेयर नहीं की। ये तस्वीरें उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं। एक तरह से जॉन इसमें पहचान में ही नहीं आ रहे हैं। देखिए उनका यह नया लुक-
 

जॉन का लुक इसमें काफी अलग है। इसमें उनकी हेयरस्टाइल ही नहीं, ड्रेसिंग भी काफी अलग है। 
 
 
फिलहाल जॉन जूनागढ़ में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और यहां उन्हें फैंस का बहुत प्यार और सपोर्ट मिल रहा है।
 
 
फिल्म की शूटिंग जूनागढ़ के अलावा कश्मीर, दिल्ली और नेपाल में भी होगी। फिल्म रॉबी गरेवाल निर्देशित कर रहे हैं। 

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख