Hanuman Chalisa

इस वजह से जॉन अब्राहम अपने साथ नहीं रखते बॉडीगार्ड

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2023 (11:23 IST)
John Abraham Birthday: बॉलीवुड सेलीब्रिटी हमेशा ही बॉडीगार्ड के साथ चलना पसंद करते हों लेकिन जॉन अब्राहम को ऐसा बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इस बारे में जब जॉन से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि मैं अन्य आम इंसानों की तरह ही हूं। हम सब एक जैसे ही हैं और हम सभी का खून भी एक है। इसलिए सबसे अलग होकर चलने की जरूरत ही क्या है? 
 
जॉन ने कहा था कि मुझे लोगों को अपने से दूर भगाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। बल्कि मुझे तो उनके साथ रहना ज़्यादा अच्छा लगता है। जॉन ने एक वाक्ये का जिक्र करते हुए बताया था कि एक बार वह एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे और उन्होंने एक रिक्शाचालक को बुलाया। बाद में वह उस वेन्यू से पैदल चलकर ही वापस आ गए थे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dabboo Ratnani (@dabbooratnani)

जॉन अब्राहम ने कहा था कि मैं बिना किसी डर या शर्म के अकेला ही वापस आ गया। मैं लोगों के साथ खड़ा होता हैं और जितनी मर्जी सेल्फी लेता हूं। मुझे भीड़ पसंद है और मैं उससे डरता नहीं हूं। इसलिए मैं लोगों को धक्का देकर दूर करने के लिए अपने साथ गार्ड नहीं रखता।
 
जॉन ने कहा था, मैं लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाता हूं और फिर एक पॉइंट के बाद मैं खुद ही वहां भाग जाता हूं। यदि कोई मेरे पीछे भागता हैं तो मैं और तेजी से भागता हूं। मुझे कोई पकड़ नहीं सकता। मैं बस सभी को सॉरी, सॉरी कहता हूं और भाग जाता हूं। ऐसा नहीं है कि मैं लोगों को देखकर ही भाग जाता हूं, बल्कि कई बार ऐसा जरूरी होता है ताकि लोगों को चोट न लगे या वे दुखी न हों।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख