शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. john abraham arjun kapoor film ek villain returns trailer release
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 जून 2022 (16:41 IST)

सस्पेंस से भरा 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर रिलीज, कौन है दिल टूटे आशिकों का मसीहा?

Ek Villain Returns
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'एक विलेन' की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स 'एक विलेन रिटर्न्स' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 

 
फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि इसमें विलेन का किरदार अर्जुन कपूर निभा रहे हैं या जॉन अब्राहम। वहीं दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के किरदारों को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। दोनों ही एक्ट्रेस फिल्म में ग्लैमरस का तड़का लगाती दिख रही हैं। 
 
ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक ऐसा विलेन है जिसे जान लेने की बीमारी है और वो केवल उन लड़कियों को टारगेट बनाता है जिनके वन साइडेड लवर्स हों। वह दिल टूटे आशिकों का मसीहा बनना चाहता है। ट्रेलर में अर्जुन और जॉन के बीच जबरदस्त फइट भी दिखाई गई है। 
 
एक विलेन रिटर्न्स में हीरो और हीरोइन की नहीं बल्कि विलेन की कहानी दिखाई गई है। फिल्म का असली विलेन कौन है यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। एक विलेन रिटर्न्स की कहानी पूरी तरह से नई है। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सुरी ने किया है। यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी। 
ये भी पढ़ें
कंगना रनौट ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, बोलीं- जब पाप बढ़ जाता है तो...