ganesh chaturthi

जॉन और अक्षय नज़र आ सकते हैं 'गरम मसाला 2' में

Updated: बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (16:04 IST)
अक्षय कुमार के साथ किसकी जोड़ी बेस्ट लगती हैं? प्रियंका चोपड़ा? नहीं.. कैटरीना कैफ? नहीं.. वे एक्टर जॉन अब्राहम के साथ अच्छे लगते हैं। जी हां, अगर दोस्ती की बात हो और इन दोनों का नाम नहीं लिया जाए तो मज़ा नहीं। 
 
दोनों ने साथ में देसी बॉयस, गरम मसाला और हाउसफुल जैसी फिल्में दी है। अब खबर है कि दोनों दोबारा साथ नज़र आ सकते हैं और वो भी उनकी ही फिल्म के सीक्वेल में। 
 
जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार ने अपने करियर में हर ज़ॉनर की फिल्में की हैं। लेकिन उन दोनों का साथ में काम कॉमेडी फिल्मों में ही मज़ेदार लगता है। जॉन अब्राहम ने एक इंटरव्यू के दौरान उनकी फिल्म गरम मसाला (2005) की बात करते हुए बताया कि वे इस फिल्म के सीक्वेल में काम करना चाहते हैं। 
 
जॉन अब्राहम ने अपने दिल की बात रखते हुए कहा कि मुझे कुछ फन फिल्में करना अच्छा लगेगा। इसके अलावा, मुझे अक्षय कुमार भी बेहद पसंद हैं और मुझे उनके साथ काम करने में मज़ा आता है। हमारी एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा भी था कि हम एक साथ कुछ करते हैं। हमें एक-दूसरे के साथ काम करने की हमेशा इच्छा रहती है क्योंकि हम काफी हद तक एक से हैं। 
 
जॉन ने इस सवाल कि क्या इस फिल्म के सीक्वेल के आने की उम्मीद है, के जवाब में कहा कि गरम मसाला 2 के लिए, अक्षय और मैं बात कर रहे हैं और मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा होगा और बहुत मज़ा आएगा। कहानी यह हो सकती है कि 10 साल बाद उसमें तीन से ज़्यादा एयर होस्टेस हो सकती हैं। मुझे लगता है कि देसी बॉयज़ और ढिशुम जैसे फिल्मों के भी सीक्वेल्स बनने चाहिए। 
 
फिल्म ढिशुम में वैसे जॉन अब्राहम और वरुण धवन थे लेकिन अक्षय इसमें कैमियो के तौर पर नज़र आए थे। अब देखते हैं कब जॉन और अक्षय साथ नक्षर आएंगे। अगर ऐसा हुआ तो इस जोड़ी के फैंस के लिए यह खुशखबरी होगी।

Show comments

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख