suvichar
✕

श्रीदेवी को 'हिम्मतवाला' में लिया तो जया प्रदा हो गई थीं नाराज

Updated: बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (15:15 IST)
बात उन दिनों की है जब हिम्मतवाला को बनाने की योजना बनाई जा रही थी। यह एक दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रिमेक थी। मूल फिल्म में जया प्रदा ने काम किया था इसलिए माना जा रहा था कि इसके हिंदी रिमेक में जया प्रदा ही अभिनय करेंगी। 
 
उसी दौरान श्रीदेवी को फिर से हिंदी फिल्म में लांच करने की योजना बनाई जा रही थी। श्रीदेवी की पहली फिल्म 'सोलवां साल' बुरी तरह असफल रही थी। चार-पांच वर्ष बाद उन्हें फिर से हिंदी फिल्म में लांच किया जाना था। 
 
अनुबंध कुछ ऐसा था कि हिंदी रिमेक श्रीदेवी को लेकर ही बनना संभव था। फिल्म के निर्देशक के राघवेन्द्र राव और हीरो जीतेन्द्र सोच में पड़ गए कि अब क्या करें। 
 
जया प्रदा तेलुगु सिनेमा का बड़ी सितारा थीं। वे यह मान कर चल रही थीं कि हिम्मतवाला वे ही करेंगी। उनसे मिलने के लिए जीतेन्द्र और के. राघवेन्द्र राव गए। स्थिति बताई। 
 
जया प्रदा नाराज हो गईं, लेकिन बाद में उन्होंने स्थिति को समझा और मान गईं। इस तरह से श्रीदेवी की हिम्मतवाला में एंट्री हुई और फिर उन्होंने इतिहास बना डाला। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख