shradh paksha
Wed, 7 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Jio Filmfare Awards , Prasenjit Chatterjee

जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में प्रसेनजीत सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

Jio Filmfare Awards
कोलकाता। टॉलीवुड सुपरस्टार प्रसेनजीत चटर्जी को जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड ईस्ट 2017 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें सीमा की थीम पर बनी फिल्म 'शंखचिल' के लिए यह पुरस्कार दिया गया। 'सिनेमावाला' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
बीती रात हुए समारोह के दौरान 'सिनेमावाला' के निर्देशक कौशिक गांगुली को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के सम्मान से नवाजा गया जबकि इसी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ मौलिक कहानी का भी पुरस्कार दिया गया।
 
जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड के पूर्वी संस्करण को हाल ही में शुरू किया गया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए 'साहब बीवी और गुलाम' में जटिल भूमिका निभाने वाली स्वास्तिका मुखर्जी को चुना गया।
 
वयोवृद्ध अभिनेता पारन बंधोपाध्याय को 'सिनेमावाला' के लिए समीक्षकों की तरफ से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का पुरस्कार दिया गया जबकि फिल्म समीक्षकों, जानकारों और जनता की जूरी ने फिल्म 'प्राक्तन' के लिए रितुपर्णा सेनगुप्ता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान के लिए चुना। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ऑस्कर अवॉर्ड : 'देव पटेल पर देश की निगाहें, सीरिया के एक सिनेमेटोग्राफर को रोका