• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor looking gorgeous in red embroidered saree photos goes viral
Last Modified: शनिवार, 17 अगस्त 2024 (13:47 IST)

रेड साड़ी में जाह्नवी कपूर का दिलकश अंदाज, देखिए तस्वीरें

janhvi kapoor looking gorgeous in red embroidered saree photos goes viral - janhvi kapoor looking gorgeous in red embroidered saree photos goes viral
Janhvi Kapoor red saree photo: जाह्नवी कपूर फिल्मों से ज्यादा अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। चाहे वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल हो जाह्नवी हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं। वह अपने अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को दीवाना बना देती हैं। 
 
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने रेड कलर की साड़ी में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस की साड़ी पर गोल्डन एम्ब्रॉइडरी और जरी वर्क किया गया है, जो इसे बहुत ही रॉयल लुक दे रहा है। 
 
जाह्नवी ने साड़ी के साथ ग्रीन कलर का फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है, जिसपर गोल्डन एम्ब्रॉइडरी की गई है।
 
एक्ट्रेस ने ग्लॉसी मेकअप, गले में चोकर नेकलेस, कानों में झुमकें और माथे पर बिंदी के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। 
 
तस्वीरों में जाह्नवी बेहद दिलकश अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं। 
 
जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'उलझ' में नजर आई थीं। जाह्नवी अब जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। 
ये भी पढ़ें
भारत में हैं ये 7 स्वर्ग जैसी जगहें, एक बार जरूर जाएं घूमने