गुरुवार, 23 मार्च 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor bold photos viral on social media
Written By
पुनः संशोधित सोमवार, 14 जून 2021 (13:05 IST)

व्हाइट ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, हॉट तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म से ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। जाह्नवी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। 

 
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ऑफ व्हाइड ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं। जाह्नवी का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 
 
तस्वीरों में जाह्नवी खुले बालों और मिनिमल मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, 'और जो लोग नाचते हुए देखे गए, उन्हें उन्होंने पागल समझा, जो संगीत नहीं सुन सकते थे।'
 


जाह्नवी कपूर अपने फोटोशूट की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह फैंस के साथ बिकिनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म 'रूही' में नजर आई थीं। वह जल्द ही फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके वह 'गुड लक जेरी' में भी काम कर रही हैं।
 
ये भी पढ़ें
सुशांत सिंह राजपूत पुण्यतिथि : एक्टर को याद कर भावुक हुए कई सेलेब्स