1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Jacqueline Fernandez Changes Her Names Spelling to Jacqueliene on Instagram

जैकलीन फर्नांडिस ने बदली अपने नाम की स्पेलिंग, हुईं ट्रोल | Jacqueline Fernandez Changes Her Names Spelling to Jacqueliene on Instagram

Jacqueliene Fernandez
Jacqueline Fernandes : बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपने नाम और नाम की स्पेलिंग में बदलाव करते रहते हैं। आयुष्मान खुराना से लेकर अजय देवगन तक अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव कर चुके हैं। अब जैकलीन फर्नांडिस ने भी इंस्टाग्राम पर अपने नाम की स्पेलिंग बदल ली है।
 
जैकलीन ने अपने नाम की स्पेलिंग में अंग्रेजी का एक अतिरिक्त 'ई' जोड़ा है। पहले उनके नाम की स्पेलिंग jacqueline थी लेकिन अब यह Jacqueliene हो गई है। नाम की स्पेलिंग बदलने के बाद जैकलीन ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई है। 
 
एक यूजर ने लिखा, 'जैकलीन ने न्यूमरोलॉजी के मुताबिक अपने नाम में बदलाव किया है। लगता है बुरे वक्त ने उन्हें अंधविश्वासी बना दिया है।' एक अन्य ने लिखा, 'मुझे तो उनके नाम की पुरानी स्पेलिंग भी कभी लेनी नहीं आई। अब इसमें और शब्द जुड़ गए।' 
 
बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस बीते काफी समय से ठग सुकेश चंद्रशेखर संग नाम जुड़ने से मुश्किलों में फंसी हुई है। ठगी मामले मे ईडी ने सुकेश के साथ जैकलीन को भी आरोपी बनाया है। वहीं सुकेश अक्सर जेल से जैकलीन को लव लेटर लिखता रहता है। 
 
जैकलीन फर्नांडिस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में सलमान खान के साथ 'दबंग टू रिलोडेड' में नजर आई थीं। वह जल्द ही फिल्म फतेह में सोनू सूद के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास विद्यूत जामवाल के साथ फिल्म 'क्रैक' भी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सनी देओल ने बहू द्रिशा का परिवार में किया स्वागत, बोले- एक खूबसूरत बेटी मिल गई