1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss ott 2 puneet superstar eliminated from show

बिग बॉस ओटीटी 2 : पुनीत सुपरस्टार की हरकत से भड़के बिग बॉस, 12 घंटे में शो से हुए बाहर | bigg boss ott 2 puneet superstar eliminated from show

bigg boss ott 2
bigg boss ott 2: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शो के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स का परिचय दर्शकों से करवाया। इस शो में यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार ने भी एंट्री की थी। पुनीत ने बिग बॉस के घर में पहले ही दिन बवाल मचा दिया। इस वजह से पुनीत को पहले ही दिन 'बिग बॉस ओटीटी 2' से एलिमिनेट कर दिया गया है।
 
शो लाइव फीड में दिखाया गया था कि पुनीत सुपरस्टार वॉशरूम एरिया में अपने चेहरे पर बहुत सारा टूथपेस्ट लगाते हैं। और को-कंटेस्टेंट से झूठ बोलते हैं कि वह ऐसा बिग बॉस की इजाजत से कर रहे हैं। फिर हैंडवॉश की शीशी पर खोलकर अपने सिर पर खाली कर लेते हैं। 
 
इसके बाद बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट को लिविंग एरिया में बुलाकर पुनीत को डांट लगाते हुए चेतावनी देते हैं कि वो न खुद को और न ही घर की चीजों का नुकसान करें। नहीं तो उन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा। हालांकि इसका असर उन पर नहीं पड़ा। अंत में उन्हें इस शो से निकाल दिया गया।
 
हालांकि पुनीत सुपरस्टार के शो से बाहर होने के बाद उनके फैंस भड़क गए है। फैंस ने मेकर्स से पुनीत सुपरस्टार को शो में वापस लेने की मांग कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
संजय लीला भंसाली फिल्म इंडस्ट्री के लिए हैं एक मास्टरपीस