1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. the traitors season 2 21 celebrity players full list karan johar prime video

The Traitors Season 2: करण जौहर के शो में 21 सेलिब्रिटी खिलाड़ियों का खुलासा, मल्लिका शेरावत से मुनव्वर फारुकी तक नाम शामिल

The Traitors Season 2
प्राइम वीडियो ने 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन के लिए एक खास डाइनिंग थिएटर ऑफ ट्रेचरी इवेंट का आयोजन किया, जहां इस रोमांचक शो के सीजन 2 के सभी 21 सेलिब्रिटी खिलाड़ियों से पर्दा उठाया गया। 
 
ऊंचे-ऊंचे खास आर्च, दमदार लाइटिंग और हर कोने में छिपे धोखे के साथ इस शाम ने मेहमानों को एक ऐसा अनुभव दिया, जिसमें शक, चालाकी और विश्वासघात से भरे नए सीजन की पहली झलक देखने को मिली।
 
चार कोर्स वाले इस डाइनिंग एक्सपीरियंस के दौरान छह अलग-अलग थिएट्रिकल अंदाज में खिलाड़ियों का परिचय कराया गया, जहां हर चीज वैसी नहीं थी जैसी दिख रही थी। वेलकम ड्रिंक अचानक लाल रंग में बदल गया, मीठा दिखने वाला डेजर्ट नमकीन निकला और खंजर, स्क्रॉल, ताबूत और लालटेन जैसी चीजों ने महल के अलग-अलग हिस्सों को जीवंत बना दिया। 
 
हर कोर्स के साथ दो नए आर्च खोले गए और नए खिलाड़ियों से पर्दा उठता गया। आखिर में सभी 21 खिलाड़ियों का खुलासा किया गया और शाम का समापन सोने की ईंट के आकार वाले शानदार केक और खास गोल्ड बार डेजर्ट के साथ हुआ।
 
द ट्रेटर्स सीजन 2 के होस्ट और प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ धर्माटिक एंटरटेनमेंट के सीईओ अपूर्व मेहता, प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल माधोक, इंटरनेशनल ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो इंडिया की डायरेक्टर और हेड ऑफ प्रोडक्शन एंड पोस्ट स्तुति रामचंद्र और प्राइम वीडियो इंडिया की हेड ऑफ अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल्स आकृति मेहता भी मौजूद रहे। 
 
IDTV के BAFTA और एमी अवॉर्ड् जीत चुके ग्लोबल फॉर्मेट के भारतीय संस्करण को धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने All3Media इंटरनेशनल के साथ मिलकर बनाया है। द ट्रेटर्स सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त को सिर्फ प्राइम वीडियो पर होगा और इसके नए एपिसोड हर गुरुवार रिलीज किए जाएंगे।
 

खिलाड़ियों की लिस्ट:

आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, प्रिश, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, साउंडूस मौफाकिर और तान्या पुरी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'रामायणम्' का ट्रेलर देख प्रभावित हुए रामानंद सागर के पोते शिव सागर, साई पल्लवी और यश की तारीफ में कही ये बात