1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut gutter generation comment gen z protestc cjp reaction

जेन-जी को 'गटर जनरेशन' कहकर घिरीं कंगना रनौत, CJP ने दिया करारा जवाब

Kangana Ranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी की सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने तीखे बयानों को लेकर विवादों के घेरे में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर जेन-जी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलनकारियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने "गटर जनरेशन" शब्द का प्रयोग किया, जिसके बाद देश की राजनीति और सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है।
 
यह पूरा विवाद NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ चले 36 दिनों के लंबे विरोध प्रदर्शन के समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू हुआ। केंद्र सरकार द्वारा पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों को स्वीकार करने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ था। हालांकि, इसके तुरंत बाद कंगना के बयानों ने एक नया राजनीतिक संग्राम खड़ा कर दिया।
कंगना रनौत ने दिल्ली के जंतर-मंतर और अन्य शहरों में CJP के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के वीडियो का हवाला देते हुए इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट साझा किए। उन्होंने लिखा, मैंने अपने जीवन में कभी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी। जेन-जी प्रदर्शनों की ये रील्स उल्टी आने जैसी हैं। जिस तरह से वे बात कर रहे हैं और जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह बेहद क्रूर और भद्दी है। ewwww... इन्हें कौन जन्म दे रहा है और इनका पालन-पोषण कौन कर रहा है?
 
कंगना ने यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने प्रदर्शन में शामिल युवा महिलाओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि जो महिलाएं वास्तव में स्वतंत्र होती हैं, वे अपने दम पर साहसी फैसले लेती हैं और अपने परिवार की कीमत पर ऐसा नहीं करतीं। उन्होंने इस नई पीढ़ी की महिलाओं को "जनरेशन गटर" कहा और टिप्पणी की कि वे इतनी भ्रष्ट हैं कि गृहिणी भी नहीं बन सकतीं।
 
चौतरफा आलोचनाओं के बीच कंगना रनौत ने संसद भवन में संवाददाताओं से बात करते हुए अपने रुख का बचाव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माताजी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
कंगना ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री 75 वर्ष के हैं और उनकी माताजी का देहांत हो चुका है। आप उनके खिलाफ ऐसी गंदी भाषा का प्रयोग कैसे कर सकते हैं? हमने भी विरोध प्रदर्शन किए हैं, लेकिन हमें कैमरे के सामने शर्मिंदगी महसूस होती थी। ये किस तरह के छात्र हैं जो इतनी भद्दी भाषा बोल रहे हैं? ये किसी भी कोण से छात्र नहीं लगते।
 
CJP का करारा जवाब
कंगना के बयानों पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, उन्हें (कंगना को) गंभीरता से लेता ही कौन है?" वहीं, संगठन के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने पलटवार करते हुए कहा, "हां, हम गटर जनरेशन हैं! इसी गटर से निकलकर इस कॉकरोच आंदोलन ने एक केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा करवाया है।"
 
CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कंगना के मानसिक संतुलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी समझदार व्यक्ति युवाओं के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करेगा। उन्होंने कंगना के एक पुराने बयान का भी हवाला दिया जिसमें वे सांसद के रूप में अधिक काम मिलने की शिकायत कर रही थीं। इसके जवाब में कंगना ने सौरव दास पर निशाना साधते हुए कहा कि 28 साल की उम्र में वे खुद को छात्र बता रहे हैं, जबकि इस उम्र में उनके पास दो राष्ट्रीय पुरस्कार थे। उन्होंने दास को "बेरोजगार और बेकार" करार दिया।
 
कंगना की सफाई: 'मीडिया ने बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया'
विवाद अत्यधिक बढ़ने पर कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मीडिया उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पूरे जेन-जी वर्ग के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि सड़कों पर अभद्रता और अश्लीलता फैलाने वाले कुछ लोगों का विरोध कर रही थीं।
 
कंगना ने कहा कि उन्होंने स्टार स्काई रूट जैसे स्टार्टअप्स और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले मेहनती युवाओं की हमेशा तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वे NEET परीक्षा में सफल हुए योग्य छात्रों का सम्मान करती हैं और मीडिया सिर्फ चंद लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए विवाद पैदा कर रहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'रामायणम्' के ट्रेलर में रकुल प्रीत सिंह के 'शूर्पणखा' लुक ने मचाया तहलका, फैंस बोले- 'परफेक्ट कास्टिंग'