शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jaan kumar sanu evicted from bigg boss 14
Written By
Last Modified: सोमवार, 23 नवंबर 2020 (12:13 IST)

Bigg Boss 14 : जान कुमार सानू का सफर हुआ खत्म, इमोशनल हुईं निक्की तंबोली

Bigg Boss 14 : जान कुमार सानू का सफर हुआ खत्म, इमोशनल हुईं निक्की तंबोली - jaan kumar sanu evicted from bigg boss 14
'बिग बॉस 14' के घर से सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू बाहर हो गए हैं। कम वोट मिलने के कारण उन्हें बिग बॉस के घर से बेघर होना पड़ा।  जान के जाने से जहां घरवाले अपसेट नजर आए वहीं निक्की तंबोली भी काफी इमोशनल दिखीं।

 
जान शो में चर्चित चेहरों में से एक थे, उन्होंने निक्की तंबोली के साथ अपनी दोस्ती निभाई पर बाद में दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी। सिंगर राहुल वैद्य द्वारा नेपोटिज्म को लेकर जान का नॉमिनेशन होने से राहुल और जान में काफी गहमा गहमी हुई थी।'

जान के आउट होते ही घर वालों के आंखों में आंसू आ गए, निक्की, एजाज और राहुल ने भीगी आंखों से जान को विदाई दी। जान ने दुआओं में याद रखना गाने के साथ सभी को अलविदा कहा। इसके बाद सभी बारी-बारी से उन्हें गले मिलते नजर आए।
 
जान के जाने के बाद निक्की तंबोली कमरे में आकर फूट-फूटकर रोती दिखीं। कविता कौशिक ने उन्हें संभाला और कहा कि जान को सभी ने समझाया, तुमने भी समझाने की कोशिश की, पर वह नहीं समझा। अब कोई नहीं बाहर जाकर उससे मिल लेना।
 
ये भी पढ़ें
करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर!