Hanuman Chalisa
✕

रणवीर सिंह की तरह रैप करना नहीं है आसान!

Updated: बुधवार, 16 जनवरी 2019 (16:43 IST)
निर्देशक जोया अख्तर ने फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह की उपस्थिति की घोषणा भी नहीं की थी उससे पहले ही अफवाहों ने तूल पकड़ लिया था कि गली बॉय में अभिनेता रैप गाते हुए नजर आएंगे।
 
बीते दिन रिलीज हुए फिल्म के एंथम गीत अपना टाइम आएगा में रणवीर की रैपिंग स्किल को काफ़ी पसंद किया जा रहा है, लेकिन खबरों की माने तो फिल्म के लिए अपना पहला गीत रिकॉर्ड करने से पहले रणवीर ने रैपर डिवाइन और नैज़ी से 10 महीने तक ट्रेनिंग ली थी ताकि वह बखूबी इस भूमिका को निभा सके।
 
एक सूत्र ने बताया कि रणवीर सिंह ने फिल्म के चार गानों को आवाज दी है, जिसमें डिवाइन और नेजी का हिट रैप मेरी गली में का रीक्रिएटेड वर्जन भी शामिल किया गया है। सूत्रों ने बताया, हालांकि यह सभी गाने आसानी से पेशेवर रैपर्स द्वारा गाए जा सकते थे, लेकिन रणवीर ने सोचा कि अगर गानों को अपनी आवाज में गाएंगे तो वह अपने चरित्र को अधिक प्रामाणिकता दे सकते है। 
 
रणवीर ने अपने गायन अभ्यास के रूप में 10 महीने तक डिवाइन और नेजी सहित अन्य रैपर्स के साथ प्रशिक्षण किया। दोनों ने उन्हें यह समझाने में मदद की, कि किन शब्दों पर जोर देना है, और कैसे गायन को अधिक प्रभावशाली बनाना है।
 
ALSO READ: दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर सिंह पर लगी ये 3 पाबंदियां
रणवीर के अनुसार गानों के माध्यम से अपने चरित्र की भावनाओं को व्यक्त करना अत्यावश्यक था। उन्होंने कहा कि मैं फिल्म में एक शांत किरदार निभा रहा हूं, जो अपने संगीत के जरिए अपना रोष जताता है।
 
रणवीर सिंह फिल्म में धारावी की झोपड़ियों में रहने वाले शख्स की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि आलिया भट्ट उनकी लव इंटरेस्ट के किरदार में दिखाई देंगी।
 
गली बॉय एक म्युजिकल ड्रामा फिल्म है लिहाजा दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतज़ार कर रहे है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित गली बॉय 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Show comments

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का खुलासा, बोले- एक शो ने दुनिया को दिखाया मेरा असली चेहरा

Rise and Fall 2: शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर छलका काजल राघवानी का दर्द, बोलीं- 'वो मुझे जिंदगीभर...'

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख