सम्बंधित जानकारी
- जन्मदिन पर रणवीर सिंह ने फैंस को दिया खास गिफ्ट, फिल्म 83 का फर्स्ट लुक आउट
- बर्थडे स्पेशल... रणवीर सिंह के बारे में 30 रोचक जानकारियां
- 1983 में भारत के जीतने पर जमकर नाची थीं 'सुपर फैन', क्या 2019 में फिर भाग्यशाली साबित होंगी?
- रणवीर सिंह नहीं, यह है दीपिका पादुकोण के फिल्म 83 में काम करने की वजह
- अगर भारत जीतता है विश्व कप 2019 तो फिल्म 83 के निर्माता बनाएंगे एक और स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म
क्या रणवीर सिंह की बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं कपिल देव?
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कपिल देव अजीब तरह की रंग-बिरंगी पैंट पहने नजर आ रहे हैं। कपिल देव का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा गया है।
इस फोटो पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। इन्हें देख कहा जा रहा है कि क्या कपिल देव फिल्म स्टार रणवीर सिंह पर बनने वाली बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं।
Kapil sir preparing for @RanveerOfficial ‘s biopic pic.twitter.com/pk93jb9Ow5
— Sharib Hashmi (@sharibhashmi) 7 जुलाई 2019
सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह इसी तरह के अजीबो-गरीब ड्रेसेस में नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये ड्रेसेस पसंद की जाती है तो नापसंद भी।
गौरतलब है कि 1983 का विश्वकप जीतने वाली टीम पर फिल्म निर्देशक '83 नामक फिल्म बना रहे हैं जिसमें कपिल देव की भूमिका रणवीर सिंह निभा रहे हैं।
इस सिलसिले में कपिल देव से रणवीर सिंह ने कई बार मुलाकात की और इसी कारण रणवीर से मुलाकातों का साइड इफेक्ट कपिल पर हो गया।
