Daily Horoscope
✕

क्या शादी के 19 साल बाद तलाक ले रहे दिव्या खोसला-भूषण कुमार? पति का सरनेम हटाने की वजह आई सामने

दिव्या खोसला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति का सरनेम कुमार हटा दिया है

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (11:10 IST)
Divya Khosla Bhushan Kumar divorce rumor: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार और प्रोड्यूसर भूषण कुमार बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखते हैं। बीते कुछ दिनों से खबर आ रही है कि दिव्या और भूषण के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 
 
दरअसल दिव्या खोसला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति का सरनेम कुमार हटा दिया है, जो पहले 'दिव्या खोसला कुमार' के रूप में दिखाई देता था। उन्होंने भूषण कुमार के म्यूजिक लेबल 'टी-सीरीज़' को भी अनफॉलो कर दिया है। 
 
इसके बाद से ही लोग अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। वही दिव्या और भूषण के तलाक की खबरें भी सामने आने लगी थी। लेकिन अब दिव्या ने सोशल मीडिया से 'कुमार' सरनेम क्यों हटाया इसकी वजह सामने आ गई है। 
 
जूम की रिपोर्ट के अनुसार भूषण कुमार की टीम ने इन खबरों को गलत बताया है। खबरों के अनुसार टी सीरीज के स्पोकपर्सन ने कहा कि दिव्या ने ज्योतिषीय वजह से सरनेम हटाया है। यह उनका निजी पैसला था जिसकी लोगों को रिस्पेक्ट करना चाहिए। 
 
इतना ही नहीं दिव्या ने अपनी शादी से पहले वाले सरनेम में एक और एस लगाया है। यह सब ज्योतिषीय वजह है और कुछ नहीं। 
 
बता दें कि बीते दिनों भूषण कुमार पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। अब दिव्या उनके साथ खड़ी नजर आई थीं। दिव्या ने कहा था, टी-सीरीज आज जिस मुकाम पर है, वह पूरी तरह से मेरे पति को कड़ी मेहनत के दम पर मिली है। यहां तक कि लोग भगवान कृष्ण के विरुद्ध भी खड़े हो गए जो प्रशंसनीय हैं।
 
दिव्या ने कहा था, हालांकि #metoo आंदोलन समाज को साफ़ करने के लिए है, लेकिन यह दुखद है कि कुछ लोगों ने इसका दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है। मैं अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हूं, क्योंकि उन्होंने अपने पिता के सपने को आगे बढ़ाया है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख