1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. inder kumar wife said salman khan helped him many times

इंदर कुमार की पत्नी ने फिर शेयर किया पोस्ट, सलमान खान के बारे में कही यह बात

Inder Kumar
Photo : Twitter
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस फिर से शुरू हो गई है। बॉलीवुड के ही कुछ सितारों ने कई बड़े लोगों पर नेपोटिज्म के आरोप लगाए हैं। इस मामले में हाल ही में दिवगंत एक्टर इंदर कुमार की पत्नी पल्लवी ने भी पोस्ट शेयर किया था।

 
इस पोस्ट में पल्लवी ने बताया था कि उनके पति भी नेपोटिज्म का शिकार हुए थे। उन्होंने करण जौहर और शाहरुख खान पर पतिकी बुरे वक्त में मदद ना करने का आरोप लगाया थ। अब पल्लवी ने एक और पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने सलमान खान को लेकर कई बातें बताई हैं। 
पल्लवी कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह पोस्ट केवल नेपोटिज्म और फेवरिज्म के लिए है... नेपोटिज्म सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि अन्य सभी उद्योगों में मौजूद है। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे व्यवसाय को संभाले, फिर चाहे बच्चा उतना काबिल हो या न हो। हम सब भी अपने दोस्तों और परिवार की मदद करते हैं। हम सिर्फ भाई-भतीजावाद के लिए सिर्फ बॉलीवुड को दोषी नहीं ठहरा सकते क्योंकि यह हमारे चारों तरफ है।'
 
वह आगे कहती हैं कि लोग बिना किसी कारण सलमान खान को दोषी ठहरा रहे हैं। वे उनके द्वारा किए गए अच्छे कामों को भूल गए हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि सलमान खान के कई मौकों पर इंदर कुमार की मदद की थी। इसलिए नहीं कि इंदर उनके अच्छे दोस्त थे, बल्कि इसलिए कि उन्होंने उनकी क्षमता और मेहनत को देखा। 
 
कई बार उन्होंने इंदर की मदद से इंकार भी किया क्योंकि वो उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए थे। मेरी नजरों में यही सच्ची दोस्ती है। पेशेवर रूप से कभी-कभी वह वहां नहीं थे, लेकिन एक बड़े भाई के रूप में हमेशा वहां थे। वहां होने के लिए धन्यवाद भाई।
 
अगला लेख
क्या आलिया भट्ट ने छोड़ी राजामौली की 'आरआरआर'? जानिए सच