Dhanteras
✕

अमेज़ॉन प्राइम वीडियो की इस सीरीज में क्रू से लेकर कास्ट तक सिर्फ महिलाएं ही होंगी

Updated: सोमवार, 8 मार्च 2021 (23:19 IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, अमेज़न प्राइम वीडियो ने आगामी सीरीज हश हश (वर्किंग टाइटल) की घोषणा की है। इसमें कलाकारों से लेकर तकनीशियन दल के सदस्यों तक सभी महिलाएं ही नजर आएंगी।
 
अमेज़ॉन ओरिजिनल 'हश हश' केवल मजबूत महिला नायिकाओं की कहानी भर नहीं है बल्कि कैमरे के पीछे इसके निर्माण और निर्देशन में भी महिलाएं ही शामिल हैं। तनूजा चंद्रा (करीब करीब सिंगल, दुश्मन, संघर्ष) इस सीरिज की क्रिएटिव डायरेक्टर और एक्जिक्यूटिव प्रॉड्यूसर होंगी, वहीं शिखा शर्मा (शकुंतला देवी, टॉयलेट-एक प्रेम कथा, शेरनी) इस सीरिज की एक्जीक्य‍ूटिव प्रोड्यूसर और स्टोरी राइटर के रूप में दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगी। 
 
एडवरटाइजिंग फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर नाम कोपल नथानी इस शो के एपिसोड्स का निर्देशन करेंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित लेखिका जूही चतुर्वेदी (गुलाबो सिताबो और पीकू) आशीष मेहता द्वारा लिखित इस सीरीज के लिए डायलॉग्स लिखेंगी। इस सीरीज को विक्रम मल्होत्राज के एबंडंशिया एंटरटेनमेंट (ब्रीद, ब्रीद: इनटू द शैडोज, शकुंतला देवी,एयरलिफ्ट) द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा
 
हश हश (वर्किंग टाइटल) के जरिए पुरस्कार विजेता अभिनेत्रियां जूही चावला और आएशा जुल डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। उनके साथ इस सीरीज में सोहा अली खान, करिश्मा तन्ना, शहाना गोस्वामी और कृतिका कामरा दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगी। हश हश सीरीज मूल तौर पर महिलाओं की कहानियों पर केंद्रित है जिसमें वे अपनी कहानियां सुनाती नजर आएंगी। 
 
इस सीरिज में सभी महिला क्रू नजर आयेंगी। प्रोडक्शन डिजाइनर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, सुपरवाइजिंग प्रॉड्यूसर, को-प्रॉड्यूसर्स से लेकर आर्ट, कॉस्ट्यूम, प्रॉडक्शन को-ऑर्डिनेशन और यहां तक कि सिक्योरिटी टीम में भी महिलाएं ही शामिल हैं।
 
हश हश (वर्किंग टाइटल) की क्रिएटिव डायरेक्टर और एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर तनुजा चंद्रा ने इसे हरी झंडी दिखाने की घोषणा पर कहा, 'भारत में वीडियो स्ट्रीमिंग स्टोरी टेलिंग में एक बड़ा बदलाव लेकर आया है, जिसमें महिलाओं की कहानियों को लोगों के बीच रखने का मौका मिला है और मुझे इस बात की बेहद खुशी है। मेरी जैसी निर्देशकों को इसका लंबे समय से इंतजार था। अमेजॉन प्राइम वीडियो और एबंडंशिया एंटरटेनमेंट दोनों का इतिहास विविध और प्रमाणिक महिला केंद्रित कहानियों को भारतीय और वैश्विक दर्शकों के बीच लाने का रहा है। मैं इस अविश्वसनीय टीम के साथ से जुड़कर हश हश और कुछ विशेष बनाने के लिए बेहद उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि यह वाकई में खास होगा।

Show comments

बैकलेस ब्लाउज और मॉस-ग्रीन साड़ी में आलिया भट्ट ने ढाया कहर, तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें

सुबह 5 बजे सलमान खान ने किया बड़ा धमाका, रिलीज किया 'मातृभूमि' का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी'

'कुछ तो लोग कहेंगे', 4000 करोड़ की 'रामायण' की ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया जवाब

‘बेबी डॉल’ सिंगर कनिका कपूर की दूसरी शादी में भी आई दरार, 4 साल बाद पति से हुईं अलग

Hanuman Ansh OTT Stream: सिनेमाघरों में गदर मचाने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब आएगी 'हनुमान अंश'? मेकर्स का बड़ा अपडेट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख