Daily Horoscope
✕

डार्लिंग्स से जुड़े गुलजार और विशाल भारद्वाज

Updated: सोमवार, 8 मार्च 2021 (14:22 IST)
हाल ही में घोषित फिल्म "डार्लिंग्स" बतौर निर्देशक जसमीत के. रीन और बतौर निर्माता आलिया भट्ट की पहली फिल्म है। और अब, फिल्म के लिरिक्स और म्यूजिक के लिए संगीत की जादुई जोड़ी गुलजार साब और विशाल भारद्वाज भी टीम में शामिल हो गए हैं। 
 
किंवदंती गुलज़ार साब के साथ-साथ विशाल भारद्वाज, जो उद्योग के सबसे बेहतरीन कंपोजर्स में से एक हैं। विशाल ने कुछ आइकोनिक गाने बनाए हैं, जिसमें ओमकारा, चाची 420, कमीने, हैदर, इश्किया और माचिस इत्यादि शामिल हैं। 
 
उनके सहयोग से हिंदी सिनेमा को कुछ बेहतरीन ट्रैक मिले हैं। और अब डार्लिंग्स के साथ, वे कुछ सुंदर क्षण बनाने के लिए तैयार हैं, जो फिल्म की कहानी को अधिक खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे। 
 
'डार्लिंग्स' एक मां-बेटी की एक अनोखी कहानी है जो दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश में पागलपंथी से भरपूर परिस्थितियों से गुजरती हैं। यह डार्क कॉमेडी मुंबई में एक कंज़र्वेटिव लोअर मिडिल-क्लास की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें इन दो महिलाओं के सफ़र को दर्शाया गया है, जहाँ उन्हें इस असाधारण परिस्थितियों में साहस और प्यार मिल जाता है। 
 
परवेज़ शेख और जसमीत द्वारा लिखित, डार्लिंग्स का निर्माण गौरी खान, आलिया भट्ट और गौरव वर्मा द्वारा किया जा रहा है। यह रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। फिल्म की शूटिंग इस महीने शुरू की जाएगी।

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख