suvichar

डिजिटल प्लेटफॉर्म में हाथ आज़मा रही हैं हुमा कुरैशी

Updated: बुधवार, 20 जून 2018 (13:11 IST)
हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड में कम फिल्में की लेकिन उनके किरदार हमेशा ही बेहतरीन रहे हैं। उनके इसी टैलेंट का फायदा उन्हें मिला और हुमा को रजनीकांत जैसे सुपरस्टार के साथ फिल्म 'काला' मिली। इस फिल्म में हुमा की बहुत तारीफ हुई और अब वे अपने अगले प्रोजेक्ट की तरफ आगे बढ़ गई हैं। 
 
बॉलीवुड और टीवी कलाकार आजकल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतर रहे हैं। ऐसे में यह मौका हुमा को भी मिला है। खबरों के मुताबिक हुमा ने हाल ही में एक वेब सीरीज साइन की है। इसमें वे लीड एक्ट्रेस होंगी। 
 
इस वेब सीरिज़ का नाम होगा 'फ्लैश'। इस वेब सीरिज़ का ज़ोनर, कहानी कुछ भी तय नहीं हो पाया है। हालांकि सीरिज़ का निर्देशन दानिश असलम कर रहे हैं। जिन्होंने वेब सीरिज़ 'इट्स नॉट देट सिंपल' भी बनाई है, जिसमें स्वरा भास्कर लीड में थीं। अब हुमा को लेकर भी कुछ अलग ही बनाने का विचार किया जा रहा है। हुमा नए प्लेटफॉर्म पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और काफी उत्साहित हैं। 
 
हुमा ने इस नए एक्सपीरियंस के बारे में कहा कि यहां कुछ बहुत कुछ नया हो रहा है और काफी कुछ करने के लिए भी है। हालांकि हुमा ने भी सीरिज़ के बारे में ज़्यादा खुलासा नहीं किया। अब देखते हैं हुमा का नया रंग। हुमा ने गैंग्स ऑफ वासेपुर, बदलापुर जैसी कई फिल्मों में शानदार किरदार निभाए हैं। 

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख