शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. hrithik roshan use new perfume as per his role in movie
Written By

फिल्म के किरदार के हिसाब से परफ्यूम लगाते हैं रितिक रोशन, सुपर 30 में किया इस परफ्यूम का इस्तेमाल

फिल्म के किरदार के हिसाब से परफ्यूम लगाते हैं रितिक रोशन, सुपर 30 में किया इस परफ्यूम का इस्तेमाल - hrithik roshan use new perfume as per his role in movie
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन निजी जिंदगी में परफ्यूम के बेहद शौकीन हैं। रितिक अपने हर किरदार के लिए अलग परफ्यूम का चयन करते हैं। रितिक ने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, अपने हर एक किरदार के लिए उन्होंने अलग-अलग परफ्यूम का इस्तेमाल किया है।


रितिक रोशन के पास परफ्यूम का बहुत बड़ा कलेक्शन है। रि‍तिक इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सुपर 30' के लिए सुर्खियों में छाए हैं। इस फिल्म में रितिक कंधे पर गमछा लिए, अनदेखे अवतार में नजर आएंगे। 
 
रितिक ने इस फिल्म में अपने इस अनोखे किरदार के लिए उन्होंने किस परफ्यूम का इस्तेमाल किया है, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'बताना जरूरी है क्या? अच्छा चलिए बता देता हूं.. बीरेडो।'
 
रितिक 'सुपर 30' में पटना के एक शिक्षक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। एक ऐसा शिक्षक जो हर सत्र में 30 होनहार, लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा और आईआईटी-जेईई के लिए तैयार करते हैं, वह भी कम पैसों में। इस फिल्म में रितिक के अलावा मृणाल ठाकुर, अमित साध और नंदीश संधू नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें
सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी जैकलीन फर्नांडिस!