Daily Horoscope
✕

इस दिन रिलीज होगी रितिक रोशन की 'सुपर 30', इस फिल्म से होगा मुकाबला

Updated: रविवार, 26 मई 2019 (17:25 IST)
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सुपर 30' की रिलीज डेट काफी समय से शिफ्ट हो रही है। 2019 की शुरुआत में कंगना रनौट की फिल्म मरिकर्णिका के साथ रितिक की फिल्म की टक्कर की चर्चा थी। इसके बाद रितिक की सुपर 30 के अपोजिट कंगना की ही फिल्म मेंटल है क्या थी। इसके बाद फिर से सुपर 30 की रिलीज डेट शिफ्ट हुई है। अब रितिक की फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी।


इस माह की शुरुआत में रितिक ने कहा था कि वह किसी विवाद में नहीं फंसना चाहते इसीलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह की पर्सनल ट्रॉमा और मानसिक हिंसा से बचने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। हालांकि अपने पोस्ट में उन्होंने यह नहीं बताया था कि उनकी फिल्म कब रिलीज होगी। 
 
रितिक के इस बयान से पहले, कंगना रनौट की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा कर 26 जुलाई कर दी गई थी। पहले ‘सुपर 30’ भी 26 जुलाई को ही रिलीज़ होने वाली थी। एक ही दिन दोनों फिल्म रिलीज़ होने के कारण कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

हालांकि निर्माता एकता कपूर ने कहा था कि फिल्म की रिलीज की तारीख बदलने के फैसले का कंगना और रितिक के बीच विवाद से कोई सरोकार नहीं है। लेकिन फिल्म को इस बार फिर से एक नई फिल्म के साथ क्लैश का सामना करना पड़ेगा। 
 
12 जुलाई को एक और फिल्म जबरिया जोड़ी भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा एक साथ काम करते नजर आएंगे। क्लैश से बचती आ रही रितिक की फिल्म को आखिरकार इसका सामना करना ही पड़ेगा।

फिल्म 'सुपर 30' गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन और उनके शैक्षिक कार्यक्रम सुपर 30 पर आधारित है। फिल्म का निर्माण नादियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है।

Show comments

नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल की उम्र में निधन, सिंगर ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कॉफी विद करण 9 में विजय देवरकोंडा ने खोला शादी का राज, रश्मिका मंदाना बोलीं- एक साल तक करती रही प्रपोज

FRRO के 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता इमरान खान, अर्जेंट सुनवाई की मांग

दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया 'कबीरा', हर्षदीप कौर के साथ वायरल हुआ वीडियो

क्या अजय देवगन के घर पर चला BMC का हथौड़ा? अभिनेता की टीम ने बताई पूरी सच्चाई

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख