dharma sangrah
✕

रितिक रोशन की सुपर 30 पर छाया फ्लॉप होने का खतरा, लगा जोरदार झटका

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (18:16 IST)
गणितज्ञ आनंद कुमार ने इतने बड़े काम किए हैं कि उनके जीवन पर एक पूरी बायोपिक बन रही है। इसे निर्देशक विकास बहल निर्देशित कर रहे हैं और रितिक रोशन जैसे शानदार एक्टर इसमें उनका किरदार निभा रहे हैं। फैंस उत्सुक हैं कि यह फिल्म उन्हें कितनी इंस्पायर करने वाली है। 
 
आनंद कुमार पटना में 'सुपर 30' नाम की कोचिंग क्लास चलाते हैं, जिसमें वे हर साल ऐसे 30 गरीब बच्चों को फ्री में कोचिंग देते हैं जिनमें आईआईटी में सिलेक्ट होने की संभावना होती है। उनकी क्लास से हर वर्ष कई बच्चे इस एंट्रेंस में सिलेक्ट होते है। इस वर्ष आनंद कुमार के 30 में से 26 बच्चों ने यह परीक्षा पास की थी। लेकिन खबर आई है कि आनंद कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। 
 
खबर है कि आनंद पर उनके छात्रों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। खबरों की मानें तो आनंद पर आरोप लगाया गया है कि इस बार उन्होंने आईआईटी जेईई एंट्रेंस परीक्षा में अपने 30 में से 26 छात्रों के सिलेक्ट होने की बात कही थी जबकि यह झुठ है। छात्रों के एक समूह ने आरोप लगाया है कि आनंद ने परीक्षा में सिलेक्ट हुए कुछ बच्चों को रिश्वत देकर यह कहलवाया है कि वे उनके छात्र हैं। इस समूह ने यह भी बताया कि 'सुपर 30' में इस बार की बैच से 30 में से केवल तीन ही बच्चों का सिलेक्शन हुआ है। 
 
आनंद पर यह भी आरोप लगाया गया कि उन्होंने रामानुज कोचिंग क्लासेस में भी बच्चों को भारी फीस लेकर पढ़ाया था। ऐसे में लोगों का 'सुपर 30' से विश्वास उठ गया है। आनंद कुमार पर लगे यह आरोप उन पर बन रही फिल्म को भी प्रभावित कर रहे हैं। इसके पहले भी के विवाद सामने आया था जब बायोपिक में आनंद कुमार के एक पार्टनर का नाम नहीं लेने की बात सामने आई थी। 
 
हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी रूकी नहीं है और ना ही इस खबर की कोई पुष्टि हुई है। दर्शकों को इसकी सच्चाई जानने के लिए इंतज़ार करना होगा। लेकिन इससे फिल्म के व्यवसाय पर असर पड़ सकता है। जिसे आप हीरो दिखा रहे हैं उसके बारे में इस तरह की निगेटिव बातें होंगी तो लोग कैसे फिल्म पर यकीन करेंगे। 

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख