biodatamaker

'भारत' से जारी हुआ सलमान खान का पहला लुक

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (18:06 IST)
सलमान खान की 'भारत' की तैयारी ज़ोरो से चल रही है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और नोरा फतेही भी होंगे। ऐसे में फिल्म का क्रेज़ और बढ़ गया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और मेकर्स ने हाल ही में सलमान खान का पहला लुक भी फैंस के साथ शेयर कर दिया। 
 
अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्देशित फिल्म 'भारत' में सलमान खान के कई रुप नज़र आएंगे। ऐसे में हाल ही में मेकर्स ने फैंस का क्रेज़ बढ़ाने के लिए फिल्म से सलमान का पहला लुक शेयर किया। 
 
सलमान खान का यह लुक शेयर करते हुए अली ने लिखा है रिंग ऑफ फायर और भारत... 
 
भारत में 60 के दशक का एक सर्कस सीक्वेंस फिल्माया जाएगा, जिसमें इंटरनेशनल आर्टिस्ट लिए जाएंगे। इसमें दिशा पाटनी एक ट्रैपेज़ आर्टिस्ट की भूमिका निभाएंगी। वे इसके लिए जिमनास्टिक की ट्रेनिंग भी ले रही हैं। दिशा भी फिल्म में शानदार स्टंट्स करती नज़र आएंगी। 
 
फिल्म में सलमान खान के अलावा प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म एक आदमी के 60 वर्षों को दर्शाएगी जिसे सलमान खान अदा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अबू धाबी, पंजाब और दिल्ली में होगी। साथ ही फिल्म 'भारत' 2019 की ईद पर रिलीज़ होगी। 

Show comments

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोल पाने घर से भाग 900 KM दूर मुंबई पहुंचा नाबालिग, असित मोदी ने युवाओं को दी बड़ी सीख

मां के निधन के बाद टूट गए थे गोविंदा, नर्मदा नदी में उठाया था खौफनाक कदम

ए.आर. रहमान के बेटे ए.आर. अमीन सड़क हादसे का शिकार, कार की कैब से हुई जोरदार टक्कर

सारा तेंदुलकर ने बताया कैसा होना चाहिए उनका फ्यूचर पार्टनर, सचिन-अंजलि की जोड़ी से ली प्रेरणा

प्रत्युषा बनर्जी को 'बालिका वधू' की आनंदी से मिली शोहरत, दर्दनाक अंत ने सबको झकझोर दिया

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख