सम्बंधित जानकारी
- अमीषा पटेल का दावा, सकीना करने वाली थीं विलेन का खात्मा, निर्देशक ने बिना बताए बदल दिया था गदर 2 का क्लाइमैक्स
- सिनेमाघरों में चलेगा पुष्पराज का जादू, पुष्पा 2 की रिलीज से पहले सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी पुष्पा : द राइज
- एआर रहमान और सायरा के तलाक पर तीनों बच्चों का रिएक्शन आया सामने
- ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम समृद्धि शुक्ला के साथ हुआ हादसा, शूटिंग के दौरान जला चेहरा
- बहन के बाद आर्यन खान भी रखने जा रहे इंडस्ट्री में कदम, नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज का करेंगे निर्देशन
Hours after AR Rahman his bassist Mohini Dey also announces Separation From Husband
ऑस्कर विनर मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने हाल ही में अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक का ऐलान किया है। रहमान और सायरा ने अपनी 29 साल की शादी को खत्म कर दिया है। वहीं अब एआर रहमान के ग्रुप की बेसिस्ट मोहिनी डे ने भी अपने पति से अलग होने की घोषणा की है।
मोहिनी डे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपने पति मार्क हार्टसच से अलग होने की जानकारी दी। मोहिनी की घोषणा एआर रहमान और सायरा बानो के अलग होने के कुछ घंटे बात ही आई है, जिसके बाद से यूजर्स कई तरह के कयास भी लगाने लगे हैं।
मोहिनी डे ने एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'भारी मन से, मार्क और मैं ऐलान करते हैं कि हम अलग हो गए हैं। यह फैसला अपसी समझ से लिया है। हालांकि हम अच्छे दोस्त रहेंगे। हम दोनों ने फैसला किया है क्योंकि दोनों ही लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं। आपसी सहमति से अलग होना ही आगे बढ़ने का अच्छा तरीका है।
उन्होंने आगे लिखा, हम अभी भी कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करेंगे। जिसमें मामोही और मोहिनी डे ग्रुप शामिल है। हमें हमेशा साथ मिलकर काम करने पर गर्व है और यह जल्द ही रुकने वाला नहीं है। सबसे बड़ी चीज जो हम कामना करना चाहते हैं वह है प्यार दुनिया में हर किसी के लिए।
29 साल की मोहिनी डे कोलकाता की रहने वाली हैं। वह एक बैस प्लेयर है। उन्होंने एआर रहमान के साथ दुनिभार में 40 से ज्यादा शोज किए हैं और अगस्त 2023 में अपना पहला एल्बम रिलीज किया है।
