Daily Horoscope
✕

Munjya का ट्रेलर हुआ रिलीज, अधूरी प्रेम कहानी को पूरा करने लौट आया प्रेत मुंज्या

Updated: शुक्रवार, 24 मई 2024 (14:41 IST)
Munjya Movie Trailer: दिनेश विजन अपने कॉमेडी-हॉरर यूनिवर्स की एक और फिल्म 'मुंज्या' लेकर आ रहे हैं। हाल में मेकर्स ने 'मुंज्या' का इंट्रोडयूस करने वाला टीजर शेयर किया था। मुंज्या इंडियन सिनेमा का पहला सीजीआई किरदार है। वहीं अब मेकर्स ने 'मुंज्या' का ट्रेलर रिलीज कर ‍दिया है।
 
'मुंज्या' का ट्रेलर आपकों डरने के साथ-साथ हंसने पर भी मजबूर कर देगा। फिल्म की कहानी चेतुकवाडी नाम के एक गांव के टीनेजर लड़के मुंज्या की कहानी है। वह मुन्नी नाम की लड़की से बेइंताह प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो जाती है। 
 
ट्रेलर में दिखाया गया है मुंज्या की अस्थियां एक पेड़ के नीचे दबा दी गई है। अब उसी पेड़ पर मुंज्या अपने वंशज का इंतजार कर है, जो मुन्नी से शादी की उसकी अधूरी इच्छा पूरी करेगा। एक दिन मुंज्या को उसका वंशज मिल ही जाता है, जिसका नाम बिट्टू है। 
 
मूंज्या बेताल की तरह बिट्टू पर सवार हो जाता है। वह सिर्फ बिट्टू को दिखता है और उसे परेशान करता है। अब बिट्टू कैसे मुंज्या की इच्छा पूरी करेगा यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। ट्रेलर में हॉरर से ज्यादा कॉमेडी देखने को मिल रही है। 
 
फिल्म में मोना सिंह, अभय वर्मा, शरवरी वाघ और सत्यराज अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को आदित्य सरपोतदार ने निर्देशित किया है। 'मुंज्या' 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख