Hanuman Chalisa
✕

लॉकडाउन में रमजान के महीने को इस वजह से वरदान मानती हैं हिना खान

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2020 (16:56 IST)
रमजान के पाक महीने में हिना खान भी इबादत करते हुए सभी के लिए दुआ मांग रही हैं। हिना खान का कहना है कि लॉकडाउन में रमजान 2020 एक वरदान है।

 
हिना खान ने कहा कि हर साल की तुलना में इस साल का रमजान एक वरदान हैं क्योंकि हर साल सभी रोजा के साथ-साथ अपना काम भी करते थे। लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते लोगों को काफी राहत मिली है। इसलिए रमजान 2020 एक वरदान है, घर पर आराम करें। 

ALSO READ: शाहरुख खान की हॉरर वेब सीरीज 'बेताल' का ट्रेलर रिलीज
 
हालांकि, इफ्तार के लिए हिना के पास पर्याप्त सामान नहीं है, लेकिन वह किचन का इस्तेमाल करके इसे और बेहतर बना रही हैं। उन्होंने कहा, मेरा जो भी खाने का मन करता है उसे मैं अपनी किचन में एक्सपेरिमेंट करती हूं। खासतौर से इस समय मैं वही बनाने की कोशिश करती हूं, जो खाने का दिल करता है। 
 
बता दें कि लॉकडाउन के बाद भी हिना खान अपने स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वे पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही थीं। तस्वीर में येलो सूट में हिना खान की अदा देखने लायक थी।
 
बता दें कि हिना खान ने टीवी की दुनिया में अपनी दमदार पहचान बनाने के बाद बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। फिल्म और सीरियल के अलावा एक्ट्रेस रिएलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 11 शामिल है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख