Hanuman Chalisa
✕

शाहरुख खान की हॉरर वेब सीरीज 'बेताल' का ट्रेलर रिलीज

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2020 (16:34 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक वेब सीरीज रिलीज करने जा रही है। शाहरुख की रेड चिलीज ने अमेरिकी प्रोड्यूसर जेसन ब्लम की कंपनी ब्लमहाउस प्रोडक्शन्स के साथ मिलकर नेटफ्लिक्स ओरिजनल वेब सीरीज 'बेताल' बनाई है।

 
इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे खुद शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वेब सीरीज का ट्रेलर हॉरर और थ्रिलर से भरपूर है, जो फैंस में एक्साइटमेंट लाने के लिए काफी है। 
 
'बेताल' की कहानी एक गांव की है, जहां दो दशक पुरानी ईस्ट इंडिया कंपनी का कर्नल बेताल अपनी जोम्बियों की फौज के साथ वापस लौट आता है। इंडियन पुलिस फोर्स और आर्मी गांव वालों की मदद के लिए आगे आते हैं और भूतों से जंग की तैयारी करते हैं। ये हॉरर फिक्शनल वेब सीरीज दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
 
शाहरुख खान ने 'बेताल' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'आप राक्षसों से युद्ध करने के लिए कितनी दूर जाएंगे? हमारी दूसरी वेब सीरीज बेताल, एक हॉरर और थ्रिलर कहानी, 24 मई को रिलीज होने वाली है।' 
 
बेताल को पैट्रिक ग्राहम ने निर्देशित किया है। बेताल में विनीत कुमार, अहाना कुमरा, सुचित्रा पिल्लई, जितेंद्र जोशी, मंजरी पुपला और सायना आनंद जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख