Hanuman Chalisa
✕

मर्दानी से आगे निकली रानी मुखर्जी की हिचकी, 17 करोड़ रुपये का प्रॉफिट

Updated: बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (14:11 IST)
रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'हिचकी' में कोई हीरो नहीं है। यह नायिका प्रधान फिल्म है और बॉलीवुड के फॉर्मूलों से दूर है। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 
 
रानी मुखर्जी की पिछली फिल्म 'मर्दानी' ने बॉक्स ऑफिस पर 35.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हिचकी इससे आगे निकल गई है। हिचकी ने 12 दिनों में 36.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 
 
फिल्म ने दूसरे सप्ताह में शुक्रवार को 2.40 करोड़, शनिवार को 2.60 करोड़, रविवार को 3.40 करोड़, सोमवार को 1.10 करोड़ और मंगलवार को एक करोड़ का कलेक्शन किया है। 
 
ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर बागी 2 की धूम है। बागी 2 की आंधी के सामने हिचकी न केवल टिकी रही बल्कि अच्छा प्रदर्शन भी किया है। 
 
20 करोड़ की लागत से तैयार हिचकी की कीमत रिलीज के पूर्व ही वसूल हो चुकी थी। अब तक फिल्म ने 17 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा कमा लिया है। 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख