sawan somwar

अजय देवगन की इस फोटो को लेकर लोग क्यों हुए नाराज?

Updated: बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (13:53 IST)
हाल ही अजय देवगन के बेटे का जन्मदिन था और इसे मनाने के लिए वे अपने परिवार के साथ पेरिस में हैं। वहां पूरा परिवार मस्ती कर रहा है। अजय के साथ उनकी वाइफ काजोल, बेटी न्यासा और बेटा युग है। हाल ही में अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अपने से‍लिब्रेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की। लेकिन इसमें अजय ने गलती कर दी जिसकी वजह से फैंस उनसे खफा हैं। 
 
अजय देवगन ने एक पिक्चर तो अपने परिवार और वत्सल सेठ और टीना दत्ता के साथ शेयर की। यह तस्वीर बहुत वायरल हो रही हैं और चर्चा में है। इसके अलावा अजय ने एक और तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे अपने बेटे युग के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। 

ALSO READ: हाउसफुल 4 में नजर आएगा अक्षय कुमार का यह खास जोड़ीदार!
 
दरअसल इस पोस्ट में उन्होंने दो पिक्चर्स पोस्ट किए हैं। एक में वे युग के साथ खड़े हैं और बेटे युग का मूड खराब है। वही दूसरी तस्वीर में युग को कैंडिज़ मिल गई हैं और वो बहुत खुश है। इसे उन्होंने बिफोर एंड आफ्टर का नाम दिया है। 


 
सोशल मीडिया में इसको लेकर नाराजगी इसलिए है क्योंकि युग के साथ वाली तस्वीर में अजय अपने हाथ में सिगरेट लिए हुए हैं। ऐसे में फैंस को यह सही नहीं लगा कि छोटे बेटे के सामने अजय सिगरेट पी रहे हैं। उन्होंने इस पर कमेंट्स कर अजय को उनकी गलती का अहसास कराने की कोशिश की। 
 
एक ने कहा सर, मैं आपके हाथ में सिगरेट देख सकता हूं। सर आप इतने सारे युवा लोगों के लिए रोल मॉडल हैं, बच्चों के सामने सिगरेट पीने से बचें। 


 
अब अजय ने गलत काम किया है तो फैंस कहेंगे ही। वैसे अजय अपने बेटे युग से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने युग को लेकर कहा था कि मुझे युग के साथ समय बिताना पसंद है, चाहे काजोल शूटिंग पर हो या ना हो। मैं घर जाकर यही करता हूं। अब मेरी बेटी न्यासा सिंगापुर में है, तो मेरा ज़्यादा समय युग के साथ ही बीतता है। 

Show comments

विदेशी फैन की टी-शर्ट पर 'इक ओंकार' के साथ लिखा था दिलजीत दोसांझ का नाम, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर कही यह बात

'नायक' की रिलीज को 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया खास वीडियो

'जवान' के 3 साल: जब एटली और शाहरुख खान ने तोड़ीं भाषाई सीमाएं और रचा सिनेमाई इतिहास

फिल्मों से परे हैं जूनियर एनटीआर की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक नजर

वरुण धवन मां के साथ देखने पहुंचे 'हनुमान अंश', बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक दिव्य अनुभव है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख