Hanuman Chalisa
✕

ट्रेलर ने मचाई धूम... इस सीरिज़ की चौथी फिल्म होगी सबसे बड़ी हिट

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (16:21 IST)
उर्वशी रौटेला अभिनीत फिल्म 'हेट स्टोरी IV' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दी। इसमें उर्वशी की लोकप्रियता का भी योगदान है। इंटरनेट पर ट्रेलर को इतना देखा गया कि इससे जुड़े निर्माता-निर्देशक भी चकित रह गए। उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि ट्रेलर को इस कदर रिस्पांस मिलेगा। 
 
फिल्म के निर्देशक विशाल पंड्या कहते हैं कि जैसे ही फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ और मिनटों में जो रिस्पांस मिला उससे हम हतप्रभ रह गए। हेट स्टोरी 2 और हेट स्टोरी 3 के ट्रेलर को मिले रिस्पांस से ये कई गुना ज्यादा था। 
 
इससे फिल्म के निर्माता और निर्देशक को विश्वास हो गया है कि 'हेट स्टोरी 4' इस सीरिज़ की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी और ट्रेलर ने जिस तरह से धूम मचाई है फिल्म भी मचाएगी। 
 
हेट स्टोरी सीरिज़ की फिल्में बोल्ड कंटेंट और हॉट सीन के कारण जानी जाती हैं। कम बजट में तैयार इन फिल्मों का एक विशेष दर्शक समूह है। यही कारण है कि इस सीरिज की तीनों फिल्मों को सफलता हाथ लगी है। 
 
हेट स्टोरी 2 और हेट स्टोरी 3 में पुराने हिट गीत को रिमिक्स किया गया था और रिस्पांस अच्छा मिला। हेट स्टोरी 2 में दयावान का 'आज फिर तुम पे प्यार आया' और हेट स्टोरी 3 में सड़क का 'तुम्हें अपना बनाने की कसम' को शामिल किया गया था। हेट स्टोरी 3 में 'आशिक बनाया आपने' को शामिल किया गया है। 
 
9 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में उर्वशी रौटेला, करण वाही और वि‍वान भटेना लीड रोल में हैं। 

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख