sawan somwar

घूमने जा रहे हैं तो यह 7 बातें आपके काम की हैं

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (16:02 IST)
ठंड के बाद घूमने-फिरने का मौसम आते ही प्लानिंग शुरू हो जाती है।। तो क्या आप भी कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं। जरूर बनाएं लेकिन उससे पहले सफर में आने वाली परेशानियों और उनसे निपटने के यह उपाय जरूर जान लीजिए। जानिए जरूरी टिप्स... 
 
कुछ लोगों को खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सफर के दौरान तबियत बिगड़ने का खतरा रहता है। इस तरह की दिक्कतों से सफर का जायका बिगड़ जाता है। पेश है कुछ सामान्य सावधानियां और तैयारियां जो सफर से पहले अवश्य ध्यान में रखी जाना चाहिए- 
 
1 अक्सर कहीं बाहर जाने पर पानी बदल जाता है जिसका असर आपकी तबियत पर पड़ता है। इससे बचने के लिए अपने साथ उबला हुआ पानी जरूर ले जाएं या फिर सादे पानी में एक हल्दी की गांठ डालकर रख लें। 
 
2 अपने साथ नींबू, शकर, नमक व खाने का सोडा भी रखें। जब अधिक गर्मी सताए या जी मिचलाए तो एक कप पानी में एक चम्मच शकर, नींबू का रस व एक चुटकी सोडा मिलाकर पी लें। नींबू चूसना भी फायदेमंद रहेगा। फलों का सेवन करते रहने से भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
3 सादा नमक का पानी बार-बार पीने से भी गर्मी अधिक परेशान नहीं करेगी। यदि आपको पित्त गिरने की शिकायत रहती है तो अपने साथ सेंधा नमक और अजवाइन मिलाकर रखें। घुमने के बीच में दो-तीन बार खा लें। 
 
गर्मी और उमस से बचने के लिए एक प्याज अपने पॉकेट या पर्स में लपेटकर रखें। इसे बार-बार सूंघने से गर्मी नहीं लगेगी। इसके अलावा कच्चे आम को उबालकर ठंडा कर लें और ठंडे पानी में इसके पल्प को मैश करके छान लें। थोड़ी-सी हींग, सौंफ और जीरा भूनकर पीस लें। सूखा पुदीना, शकर, काला और सेंधा नमक इस शरबत में मिलाएं। इस शरबत को बाहर जाने से पहले पी लेने से गर्मी नहीं लगेगी या डेस्टिनेशन पर पहुंच कर पी लें। 
 
5 गर्मी में पसीना और घबराहट से दूर रहने के लिए वेट वाइप्स या गीला कपड़ा भी अपने पास रखें और समय-समय पर त्वचा पर लगाते रहें। आप चाहें तो सिर पर भी गीला कपड़ा लपेट सकते हैं।
 
6 बाहर का मसालेदार खाना खाने से हमेशा बचें। सफर में हमेशा सादा खाना खाएं और ठंडी चीजों का सेवन करते रहें। दही या छाछ का सेवन भी गर्मी दूर रखने के लिए बेहतरीन विकल्प है।
 
7 बाहर जाते समय बहुत मोटे और गर्मी देने वाले कपड़े न पहनें। सूती कपड़े इन दिनों में सबसे बढ़िया होते हैं। वहीं पूरी तरह से टाइट व बंद गले के कपड़े पहनने से भी हवा शरीर में नहीं लग पाएगी। इसलिए ढीले-ढाले कपड़े पहनें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

अगला लेख