1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. harshwardhan kapoor posted a picture with sonam kapoor

चाचा के बाद अब भाई हुआ सोनम की शादी के लिए इमोशनल

सोनम कपूर
सोनम कपूर की शादी है और कपूर्स शादी की तैयारियों में जमकर लगे हुए हैं। मेहंदी फंक्शन के बाद अब आनंद आहूजा और सोनम कपूर 8 मई की सुबह 11.30 बजे शादी हो जाएगी। कपूर खानदान की बेटी की बिदाई होने वाली है। ऐसे में घरवाले इमोशनल भी हो रहे हैं। 
 
हाल ही में मेंहदी सेरेमनी हुई जिसमें बॉलीवुड ने जमकर रंग जमाया। मेहंदी, डांस, मस्ती पिछली रात सभी कुछ हुआ। इसकी कई वीडियोज़ और फोटोज़ बहुत वायरल हो रहे हैं। इसके बाद सोनम के भाई हर्षवर्धन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पिक्चर अपलोड की है, जिसे देखकर सभी इमोशनल हो रहे हैं। 
 
सोनम के छोटे भाई हर्षवर्धन कपूर ने इंस्टाग्राम पर तीनों भाई-बहनों की पिछली रात ली गई एक ब्लैक एंड व्हाइट पिक्चर पोस्ट की है। इसमें सोनम कपूर और हर्षवर्धन के साथ रिया कपूर भी हैं। जहां सोनम हर्ष को अपने हाथों से प्यार कर रही हैं, वहीं रिया अपनी बहन को गले से लगाई हुई हैं। तीनों इसमें हंसते हुए बहुत खूबसुरत नज़र आ रहे हैं। 
 

 
हर्षवर्धन ने इस पर कैप्शन लिखा कि भावेश जोशी एंड वीरास (मैं खुद को रोक नहीं पाया).. बड़ी मुस्कान सिर्फ और सिर्फ इसलिए क्योंकि सोनम की शादी है। सोनम कपूर अपने मेहंदी फंक्शन में वाकई बहुत खूबसुरत नज़र आ रही थीं। मस्ती और डांस के साथ यह फंक्शन खत्म हुआ। 
 
8 मई को सोनम और आनंद सुबह पंजाबी रिवाज़ से शादी करेंगे जिसके बाद रात को रिसेप्शन और संगीत का प्रोग्राम का इंतज़ार है। 
अगला लेख
आनंद आहूजा का दूल्हा लुक आया सामने