Daily Horoscope
✕

एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ को अकेले सोने में लगता है डर

टाइगर श्रॉफ को ताइक्वांडो में महारत हासिल है

Updated: शनिवार, 2 मार्च 2024 (14:46 IST)
tiger shroff birthday: बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ 2 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। बचपन में पिता उन्हें प्यार से टाइगर बुलाते थे। इसी वजह से उन्होंने बॉलीवुड में टाइगर नाम से अपना डेब्यू किया। टाइगर श्रॉफ को ताइक्वांडो में महारत हासिल है और ब्लैक बेल्ट भी हासिल कर चुके हैं।

टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से अपना करियर शुरू किया था। क्या आप जानते हैं फिटनेस और बॉडी के साथ मार्शल आर्ट में बड़े-बड़ों के छक्के छुड़ाने वाले टाइगर श्रॉफ को सांप, बिच्छू और छिपकली से काफी डर लगता है। इस बात का खुलासा टाइगर ने करण जौहर के चैट शो में किया था।

ALSO READ: जाह्नवी कपूर ने रिहाना संग लगाए ठुमके, झिंगाट गाने पर किया जबरदस्त डांस
 
अपने डर की वजह से टाइगर को 'बागी 2' की शूटिंग में काफी परेशानियां भी आई थीं। फिल्म का क्लाइमैक्स घने जंगल में शूट हो रहा था, जहां सांप, बिच्छू आसानी से दिखाई दे रहे थे।
 
टाइगर श्रॉफ ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्हें अकेले सोने में डर लगता है। उन्होंने बताया था कि एक हॉरर फिल्म देखने के बाद उन्हें इतना डर लगा कि उसके बाद वो कभी भी अकेले नहीं सो पाते।

टाइगर ने कहा था, मैं जब भी घर से बाहर या सफर पर होता हूं तो किसी ना किसी टीम मेंबर को अपने साथ रोकता हूं और जब मैं अपने घर पर होता हूं तब अपनी मां के पास सोता हूं।
 
टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'गणपत' में नजर आए थे। टाइगर जल्द ही अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

बाली में हुए हादसे के बाद नुसरत भरूचा ने शेयर की पहली पोस्ट, लिखा- पिक्चर अभी बाकी है

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख