Govardhan puja
✕

Happy Birthday : कभी रश्मि देसाई के पास नहीं थे खाने के पैसे, आज टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस

Updated: रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (12:51 IST)
टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मि देसाई 13 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रश्मि की गिनती उन एक्ट्रेसेस में की जाती है, जिन्हें अपना करियर बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रश्मि देसाई ने आर्थिक तंगी की वजह से 16 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।
एक इंटरव्यू के दौरान रश्मि देसाई ने बताया था कि मेरी मां एक सिंगल पेरेंट थी। एक समय ऐसा भी था जब हमारे पास दो वक्त की रोटी के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे। मां अकेले दिन-रात हमारे पेट भरने के लिए मेहनत करती थीं। इसलिए मैंने 16 साल की उम्र में ही कमा करना शुरू कर दिया था।
 
रश्मि देसाई ने बी ग्रेड फिल्मों से लेकर बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियलों में भी काम किया। रश्मि देसाई को असल पहचान 2008 में आए हिन्दी सीरियल 'उतरन' से मिली। इस सीरीयल में रश्मि ने तपस्या का किरदार निभाया था।
 
रश्मि पहले काफी सांवली और सिम्पल दिखती थी लेकिन अब वे काफी ग्लैमरस और बोल्ड नजर आती है। रश्मि बिग बॉस 13 और बिग बॉस 15 का हिस्सा भी रहीं। इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 6 में भी हिस्सा लिया था।
 
रश्मि अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही है। रश्मि ने फरवरी, 2012 को अपने को-स्टार नंदीश संधू के साथ शादी की थी। दोनों टीवी शो उतरन के सेट पर ही मिले थे और यहीं से ये रिश्ता आगे बढ़ा। हालांकि शादी के 4 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था।
 
रश्मि देसाई परी हूं मैं, मीत मिला दे, श्श्श...फिर कोई है, कॉमेडी सर्कस, महासंग्राम, जरा नचके दिखा, क्राइम पेट्रोल, बिग मनी, किचन चैम्पियन सीजन 2, कॉमेडी का महामुकाबला में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि रश्मि की गिनती हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में की जाती है।
 

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख