गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday kartik aaryan actor unknown and interesting facts
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : बुधवार, 22 नवंबर 2023 (11:25 IST)

इतनी थी कार्तिक आर्यन की पहली कमाई, कभी 12 लोगों के साथ रहते थे एक ही फ्लैट में

इतनी थी कार्तिक आर्यन की पहली कमाई, कभी 12 लोगों के साथ रहते थे एक ही फ्लैट में 'happy birthday kartik aaryan actor unknown and interesting facts - happy birthday kartik aaryan actor unknown and interesting facts
Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन 22 नंवबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले कार्तिक आर्यन उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने बिना फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में मुकाम बनाया है।

बचपन से ही कार्तिक एक्टर बनना चाहते थे और इसी सपने को लेकर जब वे मुंबई पहुंचे तो उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कार्तिक कभी 12 लोगों के साथ एक ही फ्लैट में रहा करते थे।

एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भी नहीं जानते थे। उन्हें काफी रिजेक्शन मिले थे। घरवाले सोचते थे कि मैं मुंबई में पढ़ाई कर रहा हूं पर मैं संघर्ष कर रहा था।
 
कार्तिक आर्यन ने बताया था कि उन्होंने करियर की शुरुआत एक एड फिल्म से की थी। इस एड के लिए उन्हें 15 हजार रुपए मिले थे। कार्तिक के मुताबिक उनके लिए ये बहुत बड़ी बात है। वह अंधेरी में 12 लड़कों के साथ एक प्लैट में रहते थे। क्योंकि उनके पास सीमित पैसे होते थे।
 
कार्तिक आर्यन ने साल 2019 में मुंबई के यारी रोड पर बनी एक सोसायटी में फ्लैट खरीदा था। यह वही घर है जिसमें कार्तिक अपने संघर्ष के दिनों में किराए पर रहे थे। इस फ्लैट के लिए 1.60 करोड़ रुपए दिए थे। कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फेसबुक, गूगल के जरिए ऑडिशन की तलाश करते थे। ढाई से तीन साल बाद उन्हें लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा मिली थी।
 
कार्तिक के मुताबिक प्यार का पंचनामा रिलीज होने के बाद भी उन्होंने बेहद बुरा दौर देखा था। उनकी एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप हुई थी। फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी ने उनकी किस्मत बदली। कार्तिक जल्द ही फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
13 साल की उम्र में 43 साल के शख्स से सरोज खान ने रचाई थी शादी