suvichar
✕

गोविंदा का नया गाना 'हेलो' हुआ रिलीज, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

Updated: गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (11:51 IST)
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने 90 के दशक में अपनी डांसिंग स्टाइल से एक अलग ही लोकप्रियता हासिल की थी। गोविंदा अब भले ही फिल्मों में कम नजर आते हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसपर वह अपने गाने रिलीज करते हैं।

 
अब गोविंदा अपना नया गाना 'हेलो' लेकर आए हैं। इस गाने को उन्होंने खुद गाया है। गाने में गोविंदा के साथ निशा शर्मा नजर आ रही हैं। गोविंदा अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं।
 
इन गाने के रिलीज होने के बाद गोविंदा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों को उनकी आवाज़ और डांस स्टेप्स बिल्कुल पसंद नहीं आए। लोग गोविंदा को नसीहत दे रहे हैं कि वह 90 के दशक से बाहर आए, उनका दौर जा चुका है। एक यूजर ने लिखा, ये दुनिया 2022 में पहुंच चुकी है, लेकिन गोविंदा अभी भी 90 के एरा में हैं।
 
बता दें कि गोविंदा ने हिन्दी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने साल 1986 में फिल्म 'इल्जाम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। गोविंदा इन दिनों कई म्यूजिक वीडियो बना रहे हैं। हेलो से पहले उनके चश्मा चढ़ा के और आगंन तेरा तरसा तो टिप टिप पानी बरसा जैसे गाने रिलीज हो चुके हैं।
 

Show comments

फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख