श्रीदेवी के निधन पर गमगीन हुए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई
श्रीदेवी के निधन से सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं पूरा भारत देश गमगीन है। 24 फरवरी को उनकी मृत्यु के बाद से अब तक लोग उनके बारे में भूल ही नहीं पा रहे। बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने उनके बारे में ट्वीट कर उन्हें याद किया। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं यहां तक कि गूगल के सीईओ ने भी उनकी याद में ट्वीट किया है।
कुछ दिनों पहले ही श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने अपने आप को इस सदमे से संभालकर सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के बारे में लिखा था। इसके रीप्लाई में तमाम फैंस के अलावा गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का भी एक रीप्लाई आया। उन्होंने भी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी।
सुंदर पिचाई ने लिखा कि सदमा में उनका प्रदर्शन मेरे पसंदीदा में से एक था और मेरे परिवार के साथ श्रीदेवी को देखने की खास यादें हैं। वे हमेशा नई शुरुआत के लिए जानी जाती थीं और हमारे लिए प्रेरणा थी। आपके इस दुखद नुकसान के लिए बहुत दुख है और उनकी आत्मा को शांति मिले।
Her performance in Sadma was one of my favorites and have special memories of watching Sridevi with my family. She was a pioneer and an inspiration to so many of us. So very sorry for your tragic loss and may she RIP
— Sundar Pichai (@sundarpichai) March 2, 2018
सुंदर पिचई जैसे महान हस्तियां भी श्रीदेवी की फैन लिस्ट में शामिल होते हैं, यह जानकर बहुत अच्छा लगा। उनके फैंस इस बात से बहुत खुश हैं कि उन्हें पूरे भारत से बहुत सम्मान मिला। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी की रात दुबई में हुआ। उन्हें 27 फरवरी को भारत लाया गया और 28 फरवरी को उनके शरीर को मुखाग्नी दी गई।
