Hanuman Chalisa
✕

पंजाबी एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने तोड़ी कोरोना गाइडलाइन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: रविवार, 2 मई 2021 (13:58 IST)
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वायरस के प्रसार को कम करने के लिए विभिन्न राज्यों में प्रतिबंध लागू हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को काबू में करने के लिए पंजाब में लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

 
अब खबर आ रही है कि पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को लॉकडाउन में शूटिंग करने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया है। गिप्पी पर कोरोना दिशानिर्देशों के उल्लंघन का आरोप लगा है। लॉकडाउन के दौरान अभिनेता और गायक गिप्पी पंजाबी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बनूड़ इलाके के एक गांव में शूटिंग के लिए 100 से अधिक लोग इकट्ठा हो गए थे। पुलिस ने गिप्पी के अलावा कमांडो बटालियन में तैनात डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह समेत 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
खबरों के मुताबिक, गिप्पी बनूड़ इलाके के एक गांव में फिल्म 'गिरधारी लाल' की शूटिंग कर रहे थे। डीएसपी राजपुरा और थाना बनूड़ के इंचार्ज बलविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शूटिंग को बंद करवाया। बलविंदर ने बताया कि बनूड़ के पूर्व पार्षद ने गिप्पी की जमानत दी है।
 
डीएसपी पुरुषोत्तम समेत 100 लोगों को भी जमानत मिल गई है। बनूड़ पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता समेत अन्य अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिप्पी ने प्रशासन के समक्ष अपनी गलती स्वीकार की है। गिप्पी ने बताया कि उन्होंने शूटिंग की अनुमति के लिए आवेदन किया था। इसके बावजूद कोरोना के नियमों के कारण उन्हें अनुमति नहीं मिल पाई थी।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख