गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ghaziabad court non bailable warrant issued against choreographer remo dsouza
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (11:22 IST)

रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, लगा 5 करोड़ की ठगी का आरोप

रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, लगा 5 करोड़ की ठगी का आरोप | ghaziabad court non bailable warrant issued against choreographer remo dsouza
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। रेमो पर एक व्यक्ति के साथ 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।


ये मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है जहां के रहने वाले सतेंद्र त्यागी ने रेमो पर करोड़ों रुपए के गबन का आरोप लगाया है। सतेंद्र त्यागी का आरोप है कि रेमो ने फिल्मों में पैसा लगाने के नाम पर उनसे तकरीबन 5 करोड़ ठग लिए।
 
खबरों के मुताबिक सन 2013 में सतेंद्र त्यागी मुम्बई में रेमो डिसूजा से मिले और तभी उन्होंने उन्हें ये पैसे भी दिए थे। सतेंद्र का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर रेमो डिसूजा ने उन पर जानलेवा हमला भी करवाया था

अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बाद सन 2016 में उन्होंने कोर्ट के आदेश पर रेमो डिसूजा के खिलाफ मुकदमा लिखवाया जिसकी सुनवाई गाजियाबाद जिला न्यायालय में चल रही थी। सुनवाई के दौरान तयशुदा तारीखों पर रेमो डिसूजा के नहीं पहुंचने से नाराज कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। 
 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक की अनुमति मिलते ही पुलिस पार्टी मुंबई स्थित रेमो डिसूजा के आवास पर दबिश देगी। पुलिस ने बताया कि अदालत ने इस गिरफ्तारी के लिए कोई समय सीमा तो नहीं तय की है, लेकिन जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने को कहा है।
ये भी पढ़ें
Diwali की शुभकामनाएं for ladies only : हंस-हंस कर थक जाएंगे इस चुटकुले को पढ़कर