41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रहीं गौहर खान, फैंस संग शेयर की खुशखबरी
एक्ट्रेस गौहर खान 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बने जा रही है। गौहर और उनके पति जैद दरबार ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। दोनों ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में गौहर और जेद डांस करते और थिरकते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में आगे गौहर डांस करते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं। इस क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए कपल ने लिखा, 'बिस्मिल्लाह!! आपकी प्रार्थनाओं और प्यार की जरूरत है। प्यार फैलाकर दुनिया को इशारो पर नचाओ।'
इस वीडियो पर कमेंट करके फैंस और सेलेब्स गौहर खान और जैद दरबार को बधाई दे रहे हैं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार, आशीर्वाद और हार्ट इमोजी की बाढ़ ला दी।
बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर, 2020 को मुंबई में अपने परिवार की मौजूदगी में निकाह किया था। कपल ने 10 मई 2023 को अपने पहले बच्चे जेहान का स्वागत किया था।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें