सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. former classmate of aliabhatt reveals a secret
Written By

आलिया भट्ट के पूर्व क्लासमेट ने खोला यह बड़ा राज़

former
बॉलीवुड स्टारों की जिंदगी के राज़ उन्हें जानने वालों द्वारा खोलना एक चलन बन गया है। शाहरूख खान के एक पूर्व कर्मचारी ने उनसे जुड़ी बातें शेयर की और अब आलिया भट्ट के पूर्व क्लासमेट सिद्धार्थ सल्ला ने भी उनके बारे में जाहिर कर दिया है यह बड़ा राज़। 

 
कोरा पर सल्ला ने लिखा कि जमनाबाई (जहां आलिया पढ़ती थीं) में बहुत ग्रुपिएज़्म (गुटबाज़ी) चलता था। इन ग्रुपों में शामिल नहीं होने वाले अकेले पड़ जाते थे या उनका मज़ाक बनता था। आलिया भी गुटबाज़ी का हिस्सा थीं। वह एक पॉपुलर गर्ल थीं क्योंकि वह महेश भट्ट की बेटी हैं। उन्हें हमेशा प्ले (नाटकों) में लिया जाता था।  उनके आसपास चमचे टाइप के लोग मंडराते रहते थे। एक बार आलिया और उनके ग्रुप के लोग क्लास छह में क्रेश डाइट पर थे और फिज़िकल एजुकेशन की क्लास के बाद वे सभी बेहोश हो गए। 
 
सल्ला ने आगे लिखा कि सभी को हमेशा से पता था आलिया एक एक्टर बनेंगी। स्कूल के कुछ लोग उनसे जलते भी थे। सभी को पता था कि आलिया को करियर के लिए स्ट्रगल नहीं करना पडेगा। 
 
ये भी पढ़ें
रनवीर सिंह प्यार से दीपिका पादुकोण को यह बुलाते हैं